Google Analytics Meta Pixel राजस्थान में जारी है सियासी नूराकुश्ती, गहलोत के खिलाफ पायलट के बागी तेवर बरकरार - Ekhabri.com

राजस्थान में जारी है सियासी नूराकुश्ती, गहलोत के खिलाफ पायलट के बागी तेवर बरकरार

बहुमत के लिहाज से जरूरी विधायकों के समर्थन पर राजस्थान के सीएम और डिप्टी सीएम के दावे-प्रतिदावों के बीच सूबे का सियासी संकट सुलझता नहीं दिख रहा है. कांग्रेस ने मंगलवार को एक बार फिर सुबह 10 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें शामिल नहीं होने की दो-टूक बात सचिन पायलट ने कह दी है. इसके साथ ही पायलट खेमे ने कहा कि बहुमत सदन में सिद्ध होता है, बंद कमरे में नहीं. इस बीच खबर है कि प्रियंका गांधी खुद जयपुर पहुंच स्थिति को सुलझाने की कवायद कर सकती हैं. अशोक गहलोत फिलहाल अपने साथ 109 विधायकों के होने का दावा कर रहे हैं
कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व पायलट को मनाने में जुटा
जाहिर है राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को मनाने की कोशिशें कांग्रेस नेतृत्व की ओर से लगातार की जा रही हैं और इसी क्रम में पार्टी कई वरिष्ठ नेता उनके संपर्क में हैं. हालांकि, पायलट के करीबी सूत्रों का कहना है कि राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ अब भी बागी रुख अपनाए हुए हैं. पायलट के करीबों सूत्रों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार के पास बहुमत होने के दावे को भी खारिज करते हुए कहा कि बहुमत मुख्यमंत्री के आवास पर नहीं, बल्कि विधानसभा में होता है.

आलाकमान पर टिकी सचिन खेमे की निगाहें

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री के करीबी एक सूत्र ने यह भी कहा कि पायलट भाजपा में नहीं जाएंगे और कांग्रेस आलाकमान की तरफ से कोई निर्णय होने के बाद ही आगे का कदम उठाएंगे. पायलट ने रविवार को गहलोत के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल लिया था और दावा किया था कि उनके पास 30 से अधिक विधायकों का समर्थन है और अशोक गहलोत सरकार अल्पमत में आ चुकी है. दूसरी तरफ, जयपुर में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस ने दावा किया कि गहलोत सरकार के पास 109 विधायकों का बहुमत है.

Read Also  मुख्यमंत्री ने बैंटिग कर लगाये चौके-छक्के

कांग्रेस नेतृत्व बातें मानने को तैयार
सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पायलट से बात की है और उनसे कहा है कि वे मुख्यमंत्री के खिलाफ बगावत नहीं करें. उन्हें उनकी चिंताओं को दूर करने का विश्वास भी दिलाया गया है. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पायलट को मनाने के लिए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लगातार उनके संपर्क में बना हुआ है. खबर है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पायलट से बात की है. इसके साथ ही अहमद पटेल, पी चिदंबरम और केसी वेणुगोपाल ने भी उनसे संपर्क किया है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *