Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आप अपने फालतू खर्चो को लेकर परेशान रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को आज जोखिम उठाने से बचना होगा व भाइयों के सहयोग से उनके कुछ रुके हुए कार्य पूरे होते दिख रहे हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है। आपका अपने किसी पुराने साथी से मिलकर मन प्रसन्न रहेगा। परिजनों से कुछ पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। नौकरी से जुडे़े जातकों को कार्य क्षेत्र में अत्यधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा, नहीं तो वह व्यापार में आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है।

वृष  राशि : आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आपके कुछ शत्रु आपको प्रबल नजर आएंगे, जिनसे आपको सावधान रहना जरूरी है। विद्यार्थियों को परीक्षा में उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। यदि आप अपने धन को भविष्य के लिए संजोकर रखेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा, लेकिन छोटे व्यापारियों को व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। माताजी के कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, जिनमें आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करनी होगी, क्योंकि उनके चोरी होने का भय बना हुआ है। आपको अक्समात अपने किसी परिजन से कोई विपरीत समाचार सुनकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान के लिए आप किसी कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए भागदौड़ में लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको पेट दर्द, उल्टी आदि जैसी समस्या लगी रहेगी। आपको व्यापार में लोगों से बातचीत करते समय मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा, तभी आप अपने जूनियर से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी से यदि कुछ मतभेद चल रहे थे, तो आप उन्हें भी समाप्त करने में सफल रहेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

कर्क राशि : आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि उन्हें कुछ नए अवसर मिल सकते हैं यदि आप अपने पुराने नौकरी से तंग आकर नई नौकरी को ढूंढ रहे हैं, तो आपको अधिक सैलरी पर कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए हाथ कोई बड़ा काम लगने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा। यदि आपने अपने धन को शेयर मार्केट व म्यूचअल फंड में लगाया, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आप व्यवसाय के लिए किसी यात्रा पर जाएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने फालतू के खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, तभी आप भविष्य के लिए धन बचाकर रख पाएंगे। आपको अपनी हंसी मजाक की आदत की ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो आपका कोई परिचय आपकी इन बातों का बुरा मान सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई पसंददायक समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार व बिजनेस कर रहे लोग यदि काम से काम ही मतलब रखें, तो बेहतर रहेगा। आज का दिन आपकी आय में वृद्धि का रहेगा। आपको लोगों की बेकार की बातों पर ध्यान ना देकर अपने काम में ध्यान देना होगा, तभी आप अपने व्यापार में लाभ कमा पाएंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। किसी व्यक्ति से यदि कोई बहसबाजी हो, तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक और मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसके कारण आप अपने परिजनों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। घर से दूर नौकरी कर रहे लोगों को आज परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आपको परेशानी होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने परिजनों से मदद लेनी पड़ सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

तुला राशि : आज का दिन आपकी आय में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आप अपनी संतान के लिए भविष्य के लिए धन का निवेश करने जा रहे हैं, तो आप शेयर बाजार आदि में निवेश कर सकते हैं। आपको व्यवसाय के लिए योजना बनाने से पहले अपने भाइयों से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। परिवार में यदि कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें दोनों पक्षों की सुनने के बाद ही निर्णय लेना होगा। सायंकाल के समय आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें  आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपना काम निकलवाने के लिए किसी की झूठी तारीफ भी करनी पड़ सकती है। आपको अपने किसी मित्र से कुछ सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। सायंकाल के समय आप अपने घर किसी हवन, पूजा पाठ, जागरण, कीर्तन आदि को करा सकते हैं, जिसमें आपके घर परिजन भी आएंगे। संतान के खर्चों को देखकर थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपको उन पर लगाम लगानी होगी। किसी पर भरोसा करने से पहले ध्यान देना होगा कि वह आपको धोखा तो नहीं दे रहा है।

धनु राशि : आज आपको बुद्धि और विवेक से अपने सभी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित बंटवारा होने वाला है, तो वह भी हो जाएगा। आपको अपने स्वभाव में नम्रता लानी होगी, क्योंकि आपके कड़वे स्वभाव के कारण आपके परिवार के सदस्य आपसे परेशान रहेंगे। संतान को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है और उनके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिसे देखकर उनका मन प्रसन्न होगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को चलाया हुआ है, तो उसमें आपको अपने पार्टनर से सावधानी रखनी होगी, क्योंकि वह आपको धोखा दे सकता है। आप अपने परिवार के झगड़े से मुक्त होंगे, क्योंकि लंबे समय से चल रहे वाद-विवाद पिताजी की मदद से सुलझ सकते है। जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपको अपने जरूरी कामों को निपटाने की ओर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो वह बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। सायंकाल के समय आप ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है और आपको जल्दबाजी में अपने घर परिवार अथवा कार्यक्षेत्र कहीं के भी किसी भी निर्णय को लेने से बचना होगा, लेकिन आपकी डूबी हुई रकम आपको प्राप्त हो सकती है। आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधित मामला सुलझ सकता है, जिसमें आपको विजय प्राप्त होगी। यदि आपको व्यापार संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो अवश्य जाएं, क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप अपने व्यापार की कुछ नई योजनाओं को बनाने में लगे रहेंगे।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी भी चोट व दुर्घटना से कोई बड़ी हानि हो सकती है, इसलिए आपको वहां चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। आज कोई व्यक्ति आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंचा सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आपको मानसिक तनाव भी रहेगा। यदि आपको कुछ पुराने रोग है, तो वह फिर से उभर सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए कुछ बेहतर अवसर आ सकते हैं। आपके पिताजी आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं, जिन्हें आपको पूरा अवश्य करना होगा। सायंकाल का समय आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका…हाई कोर्ट में Data Entry Operator के 38 पदों पर भर्ती शुरू

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने वर्ष 2026 के लिए Data Entry Operator भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम...

Baglamukhi Jayanti 2026: जानिए सही तारीख, पूजा का महत्व और मनोकामना पूर्ण करने की आसान विधि

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
Baglamukhi Jayanti 2026 Date: हिंदू धर्म में दस महाविद्याओं का विशेष महत्व बताया गया है, जिनमें मां बगलामुखी को आठवीं महाविद्या के रूप में पूजा जाता है। वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी जयंती मनाई जाती है,...

बस्तर में बदलती तस्वीर…कभी दहशत का गढ़ अब नक्सलियों के कमजोर होते नेटवर्क की कहानी

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर : से सामने आ रही तस्वीर बस्तर के बदलते हालात की स्पष्ट झलक देती है। एक समय था जब बस्तर क्षेत्र माओवादी संगठन का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता था। घने जंगल, दुर्गम पहाड़ियां और अंदरूनी इलाके नक्सलियों के...

RTE एडमिशन में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के एडमिशन में हो रही देरी को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से स्पष्ट...

महासमुंद में बड़ी कार्रवाई, बस चेकिंग में पकड़ी गई 46 लाख की चांदी, एक यात्री गिरफ्तार

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
महासमुंद जिले के रेहटीखोल नाका (NH-353) पर पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता सामने आई है। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जांच के दौरान एक यात्री बस से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं,...

रायपुर में निजी स्कूलों का बड़ा आंदोलन तेज, आरटीई फीस विवाद से बढ़ा टकराव

By User 6 / April 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में निजी स्कूलों द्वारा आरटीई के तहत प्रवेशित बच्चों की फीस बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन अब तेज होता दिखाई दे रहा है। प्रदेश के निजी स्कूल संचालकों ने इस मुद्दे पर बड़ा कदम उठाते हुए पूरे...

दिल दहला देने वाली घटना : बच्चों के सामने पत्नी का गला काटा, सिर लेकर घूमाता रहा पति,फिर जो हुआ….

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...

बदलता मौसम दे रहा संकेत: भीषण गर्मी के बीच राहत की दस्तक, जानिए आज का पूरा हाल

By User 6 / April 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। तपती गर्मी से जूझ रहे छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए अब राहत की उम्मीद बन रही है। मौसम का रुख बदलने लगा है और सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की...

वायरल वीडियो ने खोली पोल…बीजापुर में स्कूल निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

By User 6 / April 20, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक की चिंगनेर पंचायत में बन रहे एक स्कूल भवन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। निर्माणाधीन भवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें काम की गुणवत्ता पर...

निलंबित IAS समीर विश्नोई पर बड़ा एक्शन, 20 करोड़ तक की बेनामी संपत्ति अटैच

By User 6 / April 18, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में भ्रष्टाचार से जुड़े एक बड़े मामले में निलंबित IAS Sameer Vishnoi के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। ACB और EOW की टीम ने करीब 15 से 20 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियों को अटैच कर लिया है,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *