Google Analytics Meta Pixel कलेक्टर ने राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत हितग्राहियों को मिलेंगे भूमि के स्थाई पट्टे - Ekhabri.com

कलेक्टर ने राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत हितग्राहियों को मिलेंगे भूमि के स्थाई पट्टे

  • छुटे हुए क्षेत्रों का सर्वे शीघ्र किया जाएगा प्रारंभ

रायपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार की अध्यक्षता में आज यहां कलेक्टोरेट परिसर स्थित सभाकक्ष में राजीव गांधी आश्रय योजना के संबंध में समस्त प्राधिकृत अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। कलेक्टर ने रायपुर नगर निगम अंतर्गत सभी प्राधिकृत अधिकारी जोन आयुक्तों से पूर्व में हुए सर्वे, सर्वे के लिए छुटे हुए क्षेत्रों, सर्वे का प्रारूप तथा हितग्राहियों से ली जाने वाली जानकारी, दावा आपत्ति, पट्टा वितरण सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए हितग्राहियों को अधिकार दिया जाना है तथा सभी पात्र हितग्राहियों को पट्टा मिल सके यह सुनिश्चित करना होगा।

कलेक्टर ने कहा कि सर्वे का कार्य अप्रैल के प्रथम सप्ताह से शुरू की जाएगी। सर्वे में ग्रामीण क्षेत्रों के पटवारियों की भी मदद ली जाए ताकि सर्वे का कार्य व्यवस्थित रूप से समय सीमा में हो सके। उन्होंने सर्वे हेतु प्रारूप अद्यतन करने तथा टीम गठन करने आदि के लिए अपर कलेक्टर, एसडीएम और जोन आयुक्तों को निर्देशित किए।

अपर कलेक्टर बी.बी.पंचभाई ने बताया कि 19 नवंबर 2018 को शहरी क्षेत्रों में शासकीय नजूल, स्थानीय निकाय, विकास प्राधिकरण की भूमि में निवास करने वाले आवासहीनों को ऐसी अधिभोग की भूमि के पट्टे की पात्रता होगी जिसका उस पते का राशनकार्ड बना हो। राशन कार्ड न हो तो नियम में उल्लेखित अन्य प्रमाणिक दस्तावेजों के आधार पर सत्यापन पश्चात उसे पट्टा प्रदान किया जायेगा। जिसमे मतदाता सूची, विद्युत देयक, टेलीफोन बिल, संपत्तिकर, समेकित कर, जलकर भुगतान दस्तावेज, भवन अनुज्ञा, दुकान अनुज्ञा, अंतिम तिथि के पूर्व में जारी आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज शामिल है।

उन्होंने बताया कि पट्टा हेतु निर्धारित क्षेत्रफल रायपुर नगर निगम हेतु 600 वर्गफुट तक निर्धारित है। झुग्गीवासी भूमिहीन व्यक्ति के पट्टे के लिये कोई प्रब्याजी या भूभाटक नहीं लिया जायेगा। 10 वर्षों तक प्रतिवर्ष 15 रूपये प्रति वर्गफुट विकास शुल्क लिया जायेगा। झुग्गीवासी किरायेदार के रुप में निवास कर रहा है तब भी पट्टे की पात्रता किरायेदार को ही होगी। किसी भी परिस्थिति में झुग्गी के मालिक को जिसने किराये पर झुग्गी दे रखी है, को पट्टा नहीं दिया जायेगा। पट्टा हेतु प्रतिषेध क्षेत्रफल नगरीय क्षेत्रों में सड़क, तालाब, नहर तथा सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर काबिज है, तब उस भूमि की पट्टे की पात्रता नही होगी।

अपर कलेक्टर ने बताया कि प्रत्येक क्षेत्र के लिये 20 कॉलम वाला प्रारुप क में एक रजिस्टर तथा अधिभोग के अधीन भूखण्ड को दर्शाने वाली स्थल कार्ययोजना तैयार की जायेगी। सर्वेक्षण उपरांत सर्वेक्षण दल से प्राप्त रिपोर्ट को सूचीबद्ध कर पात्र व्यक्तियों के नाम, भूमि का विवरण, पट्टा हेतु रकबा का विवरण, वार्ड-बस्ती का नाम सूचीबद्ध कर 07 दिवस की कालावधि में दावा आपत्ति लेने की कार्यवाही की जाएगी। पात्र व्यक्ति की सूची का प्रकाशन संबंधित नगरीय निकाय, जोन कार्यालय, प्राधिकृत अधिकारी के कार्यालय में किया जाना उचित होगा।

उन्होंने बताया कि निवास गृह से अभिप्रेत एक मंजिली झापेड़ी या एक मंजिली अधिरचना से है। भूमिहीन व्यक्ति से अभिप्रेत कोई ऐसा व्यक्ति जो किसी नगरीय क्षेत्र में जहाँ वह वास्तविक रुप से निवास कर रहा है कोई मकान या भूमि या तो अपने स्वयं के नाम पर या अपने कुटुंब के किसी सदस्य के नाम से स्वामित्व में नहीं रखता हो। पट्टा पति एवं पत्नि दोनो के संयुक्त नाम पर तैयार किया जायेगा। पट्टा में पति-पत्नि दोनो का संयुक्त फोटो होगा। विकास शुल्क की राशि राजस्व मद के लेखा शीर्ष-0029, भूराजस्व-800 अन्य-0024 से जमा किया जाएगा।

इस अवसर पर सहायक कलेक्टर अभिषेक कुमार, संयुक्त कलेक्टर यू एस अग्रवाल, एसडीएम, रायपुर नगर निगम के सभी दस जोनों के जोन आयुक्त एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *