Google Analytics Meta Pixel लोक निर्माण के कार्यों में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान: मंत्री ताम्रध्वज साहू - Ekhabri.com

लोक निर्माण के कार्यों में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान: मंत्री ताम्रध्वज साहू

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करने के लोक निर्माण मंत्री ने दिए निर्देश
लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक एवं गुणवत्ता परीक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए श्री ताम्रध्वज साहू
रायपुर। लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय आॅडिटोरियम में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक एवं गुणवता परीक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें मंत्री श्री साहू ने अभियंताओं एवं विभागीय अधिकारियों को कार्यों का गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वालें अभियंताओं को मंत्री श्री साहू ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, चिंतामणि महाराज, लोकनिर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम लिमिटेड के एम.डी श्री हिमशिखर गुप्ता एवं प्रमुख अभियंता विजय भत्तपहरी मौजूद थे।
जन सुविधाओं को ध्यान में रखकर विभाग को निर्माण कार्यों के लिए समुचित बजट दिया
लोक निर्माण विभाग के मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने सभागार मे मौजूद समस्त अभियंताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर जन सुविधाओं को ध्यान में रखकर विभाग को निर्माण कार्यों के लिए समुचित बजट दिया गया है। इसी वजह से पिछले तीन सालों में विभाग के समस्त निर्माण कार्य निरंतर गति से हो रहे हैं। उन्होंने कोरोना काल के दौरान विभागीय कर्मचारियों के द्वारा अस्पताल व गैस पाइप लाइन सहित अधोसंरचना निर्माण कार्य तेजी से किए जाने के लिए तारीफ की और कहा कि इस दौरान कई कर्मचारी संक्रमित भी हुए लेकिन कार्य में बाधा उत्पन्न नहीं हुई। मंत्री श्री साहू ने आगे कहा कि निर्माण कार्यो की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। राशि का पूरा सदुपयोग होना चाहिए, जितना काम उतनी ही राशि का प्राक्कलन बनाए। अपने क्षेत्र में जो महत्वपूर्ण काम है उसे प्रमुखता के साथ करें। उन्होंने विभाग को निर्देशित किया कि प्राक्कलन इस तरह से बनाए कि रिवाइज प्राकल्लन बनाने से स्थिति निर्मित ना हो। इसके साथ ही उन्होंने भवन निर्माण कार्य को समय पर हैंडओवर करने, टर्निंग पाइंट व ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर उस पर त्वरित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।
स्वीकृत कामों को बरसात के पूर्व पूर्ण करें
मंत्री श्री साहू ने स्वीकृत कामों को बरसात के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित ना हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। मंत्री श्री साहू ने भू-अर्जन प्रकरण, झाड़कटाई की अनुमति मिलने आदि कामों जिससे कार्यों में विलम्ब की स्थिति निर्मित होती है उस पर राजस्व अधिकारियों एवं सबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर काम करने के निर्देश दिए। मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत चल रहे कार्यों को समय सीमा के साथ ही गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। कार्यक्रम में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय एवं चिंतामणि महाराज ने भी अपने विचार रखे। सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी एवं प्रमुख अभियंता भत्तपहरी ने अभियंताओं को महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Read Also  इन पांच भारतीय महिलाओं ने बढ़ाया देश की सेना का मान

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *