Google Analytics Meta Pixel माधवन की 'राकेटरी : द नंबी इफेक्ट " को कान में मिला स्टैंडिंग ओवेशन - Ekhabri.com

माधवन की ‘राकेटरी : द नंबी इफेक्ट ” को कान में मिला स्टैंडिंग ओवेशन

कान फिल्म फेस्टिवल के 75वें संस्करण में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए भारत की आधिकारिक चयनित आर माधवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘राकेटरी : द नंबी इफेक्ट” का भव्य प्रीमियर पालिस डेस फेस्टिवल्स के कन्वेंशन सेंटर में हुआ। माधवन और इसरो के प्रतिभाशाली और अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन रेड कारपेट पर चले। इन्हीं पर फिल्म आधारित है। फिल्म की स्क्रीनिंग का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया गया। इसे पूरे सदन में 10 मिनट के लिए स्टैंडिंग ओवेशन मिला। अभिनेता से निर्देशक बने माधवन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह अभिभूत और उत्साहित हैं। यह टीम राकेटरी के लिए एक गौरवमयी क्षण है।
‘राकेटरी : द नंबी इफेक्ट” आर माधवन के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। बड़े पैमाने पर मंचित इस फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा फ्रांस, कनाडा, जार्जिया और सर्बिया आदि देशों में की गई है। इसमें फिलिस लोगन, विनसेंट रीटा और रोन दोनची जैसे मशहूर अंतरराष्ट्रीय अभिनेताओं के साथ सुपरस्टार शाह रुख खान और सूर्या भी हैं। यह फिल्म एक जुलाई को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नाड़ सहित छह भाषाओं में दुनिया भर में रिलीज होगी।
उधर प्रेट्र के अनुसार सत्यजीत रे द्वारा 1970 में निर्मित फिल्म ‘प्रतिद्वंद्वी” (द एडवर्सरी) भी 75 वें कान फिल्म फेस्टिवल में फिर से नए प्रिंट के साथ सामने आई है। इस फिल्म में धृतिमान चटर्जी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म कान क्लासिक्स के हिस्से के रूप में एक पैक सैले बुनुएल के लिए खेली गई। न तो फिल्म के निर्माता पूर्णिमा दत्ता और न ही इसे रीमेक करने वाले वाले मुंबई के सिनेमेटोग्राफर सुदीप चटर्जी दर्शकों को इसकी री-मेकिंग के बारे में बताने के लिए थे। मुंबई से चटर्जी ने बताया कि यह उनके लिए एक बहुत ही रोमांचक काम था। वह रीमेकिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर खुद को बेहद सम्मानित महसूस कर रहे थे।
भारतीय सिनेमा में काम करने वाले सबसे रोमांचक फिल्म निर्माताओं में से एक पीए रंजीत ने कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी पहली यात्रा शुरू की। उन्होंने आगामी फिल्म ‘वेट्टुवम” (द हंटेड) का पहला पोस्टर लांच किया। तमिल सिनेमा में दलितों के बढ़ते दबदबे को आवाज देने वाले ‘सरपट्टा परंबरई” के निर्देशक इस साल के अंत में ‘वेट्टुवम” की शूटिंग शुरू करेंगे। यह फिल्म 2023 में रिलीज के लिए डिलीवर की जाएगी।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

देशभर में बरसेंगे मेघा, केरल में मानसून की दस्तक

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...

भाभी जी घर पर हैं फेम शिल्पा शिंदे ने कहा मैंने मेकर्स पर यौन उत्पीड़न का लगाया था झूठा आरोप

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
Bhabhiji Ghar Par Hain फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले भाभीजी के मेकर्स पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। अब हाल ही में उन्होंने स्वीकार किया कि शो के निर्माता पर...

रायगढ़ जिले में मिले 57 HIV पॉजिटिव

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...

Raipur Cyber Fraud: आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा, कारोबारी से 84 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

CG JOB NEWS : दिव्यांगजनों के लिए बड़ा रोजगार अवसर: 11 हजार से 30 हजार तक वेतन वाली नौकरियों का मौका

By User 6 / June 5, 2026 / 0 Comments
Raipur : दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *