अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने फिर किसान आंदोलन को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि अगर सरकार मजबूत न होती तो किसान आंदोलन के दौरान पंजाब को बांग्लादेश बना दिया जाता। कंगना ने आरोप लगाया कि किसान आंदोलन के दौरान उपद्रवियों ने हिंसा फैलाई, और उनकी योजना काफी बड़ी थी। उन्होंने यह भी कहा कि वहां रेप और हत्याएं भी हुई थीं।
कंगना की आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ पहले से ही सुर्खियों में है, खासकर पंजाब में इसका विरोध हो रहा है। पंजाब के निर्दलीय सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए दृश्यों पर आपत्ति जताई है, जिसमें सिखों को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही, सिखों की सर्वोच्च संस्था एसजीपीसी भी इस फिल्म पर बैन लगाने की मांग कर रही है।
एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने आरोप लगाया कि ‘इमरजेंसी’ फिल्म सिखों के चरित्र को गलत तरीके से पेश करती है और इस पर तत्काल प्रतिबंध लगना चाहिए। उन्होंने कंगना रनौत पर जानबूझकर सिखों के चरित्र हनन का आरोप लगाया, जिसे सिख समुदाय बर्दाश्त नहीं कर सकता। कंगना के किसान आंदोलन पर दिए गए ताजा बयान को उनकी फिल्म के विरोध से जोड़कर देखा जा रहा है।
एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर पंजाब में उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे। वहां रेप और हत्याएं हो रही थीं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने किसान बिल को वापस नहीं लिया होता, तो इन उपद्रवियों की योजना बहुत लंबी थी, और वे देश में कुछ भी कर सकते थे। हालांकि, पंजाब भाजपा ने कंगना के बयान से दूरी बना ली है। पार्टी के वरिष्ठ नेता हरजीत ग्रेवाल ने कहा कि यह कंगना का निजी बयान है और इसका पार्टी से कोई संबंध नहीं है।
कंगना के बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजकुमार वेरका ने कंगना पर एनएसए लगाने और उन्हें असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजने की मांग की है। वेरका ने कहा कि कंगना रोज पंजाब के नेताओं के खिलाफ जहर उगलती हैं और अब उन्होंने कहा है कि किसान आंदोलन के दौरान रेप और हत्याएं हुईं। उन्होंने भाजपा से स्पष्टीकरण मांगा कि कंगना किसके इशारे पर यह सब कह रही हैं, क्योंकि वह केवल एक आम कलाकार नहीं हैं, बल्कि भाजपा से चुनी गई सांसद हैं। वेरका ने पंजाब के सीएम भगवंत मान से कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की है।
यह पहली बार नहीं है जब कंगना रनौत ने किसान आंदोलन पर विवादित बयान दिया है। किसान आंदोलन के दौरान, 27 नवंबर 2020 को, कंगना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि प्रदर्शन में शामिल महिलाएं 100 रुपए में आती हैं, जिससे किसानों में भारी नाराजगी फैली थी। इसके बाद, तीन महीने पहले, जब कंगना चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचीं, तो सीआईएसएफ की एक महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। वीडियो में वह कह रही थीं कि कंगना ने किसान आंदोलन में शामिल महिलाओं को 100 रुपए में धरना देने वाली कहा था, तो उनकी मां भी उन महिलाओं में शामिल थीं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...