Google Analytics Meta Pixel आंदोलन में आई बंगाल की युवती के साथ टीकरी बॉर्डर पर किसान नेताओं ने किया था सामूहिक दुष्कर्म, छह पर केस - Ekhabri.com

आंदोलन में आई बंगाल की युवती के साथ टीकरी बॉर्डर पर किसान नेताओं ने किया था सामूहिक दुष्कर्म, छह पर केस

पश्चिम बंगाल की युवती टीकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल होने आई थी। यहां उसके साथ किसान सोशल आर्मी के नेताओं समेत छह लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडिता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज किया है।

30 अप्रैल को पश्चिम बंगाल की युवती की कोरोना से मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। साथ यहां सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में किसान सोशल आर्मी के नेताओं समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर संयुक्त मोर्चा में पहल से ही घमासान मचा था। अब मृतक युवती के पिता की शिकायत पर बहादुरगढ़ के शहर थाना में केस दर्ज हुआ है। इसमें सामूहिक दुष्कर्म के अलावा अपहरण,  ब्लैकमेलिंग,  बंधक बनाने और धमकी देने की धारा शामिल है।

युवती के माता-पिता टीकरी और सिंघु बॉर्डर पर आए थे। कई दिनों से यह मामला गर्म होता जा रहा था। शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के प्रमुख सदस्यों ने टीकरी बॉर्डर पर इसी सिलसिले में गुप्त बैठक की थी और इस मामले में मोर्चा की तरफ से ही एक जांच कमेटी बनाने की बात कही थी। आंदोलन में शामिल कई संगठनों की ओर से इसको लेकर आवाज उठाई जा रही थी।

आरोपितों में अनूप सिंह,  अनिल मलिक,  अंकुश सांगवान,  जगदीश बराड़ के अलावा दो महिला वालंटियर के नाम शामिल हैं। इनमें से अनूप सिंह हिसार क्षेत्र से है। वह आम आदमी पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता रहा है। इसकी पुष्टि आप सांसद सुशील गुप्ता ने भी की है। वहीं अनिल मलिक दिल्ली में ही आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताया है। मगर इसके बारे में सुशील गुप्ता ने जानकारी होने से इंकार किया है। दोनों ही आंदोलन की शुरूआत से टीकरी बॉर्डर पर किसान सोशल आर्मी के बैनर तले सक्रिय थे और अपना पक्का तंबू बना रखा था। युवती की मौत के समय से ही अनूप सिंह गायब था। कुछ दिन बाद रात में उसका तंबू भी हटा दिया गया था। साथ ही आंदोलन के मंच से अनूप सिंह से संयुक्त मोर्चा ने पल्ला झाड़ लिया गया था।

Read Also  असम में भाजपा ने सहयोगी BPF को किनारे कर चुना नया साथी

शनिवार रात युवती के पिता की शिकायत के बाद शहर थाना में मामला दर्ज हो गया। पहले से ही आंदोलन से कई विवाद जुड़े रहे हैं। अब इस तरह की घटना से तो आंदोलन पर और भी ज्यादा गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बहादुरगढ़ शहर थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि महिला थाना प्रभारी को इसकी जांच सौंपी गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...