हिमाचल प्रदेश में फर्जी कोविड ई-पास बनाने के लिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और सदी के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाम से कोविड ई-पास बनावा लिया। इतना ही नहीं कोविड के ई-पास पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के बाद इन दोनों विख्यात हस्तियों के नाम से ई-पास भी जारी कर दिया गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते राज्य सरकार ने प्रदेश में दाखिल होने के लिए ई-रजिस्ट्रेशन को जरूरी किया है।
शिमला आगमन के लिए दोनों के ई-पास की वैद्यता 7 मई बताई गई है। फिलहाल इस मामले मे पुलिस ने जिनके आधार कार्ड का एड्रैस पता लगाया है और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हिमाचल पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि कोविड ई-पास के लिए डोनाल्ड ट्रम्प और अमिताभ बच्चन के नाम से फर्जी रजिस्ट्रेशन हुआ है औऱ इस पर शिमला पुलिस आईटी एक्ट नंबर 1, धोखाधड़ी व डिजास्टर मैनेजमेंट के तहत कानूनी कार्रवाई कर रही है। कोरोना कफ्र्यू के बीच इस मामले ने सरकारी व्यवस्था की पोल खोल कर दी है। इससे प्रदेश सरकार की ई-रजिस्ट्रेशन प्रणाली पर भी सवालिया निशान लग गया है।
शिमला की कार्यवाहक एसपी मोनिका ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई करेगी।
जानकारी के अनुसार अमेरिका के पूर्व डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर चंडीगढ़ से शिमला के सुन्नी के लिए पास बनाया गया है और जरूरी सेवाओं की श्रेणी के तहत उन्हें शिमला आने की अनुमति दी गई है। इसी तरह अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाम से जारी पास में भी उन्हें आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत प्रदेश में दाखिल होने की अनुमति दी गई है। कोरोना कफ्र्यू के बीच मामले ने सरकारी व्यवस्था की पोल खोल कर दी है। इससे प्रदेश सरकार की ई-रजिस्ट्रेशन प्रणाली पर भी सवालिया निशान लग गया है।
इसके बाद राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि विभाग के संज्ञान में आया है कि पास नम्बर एचपी-2563825 और एचपी-2563287 के दो पंजीकरण डोनाल्ड ट्रम्प और अमिताभ बच्चन के नाम पर किए गए हैं जिनमें एक ही मोबाइल नंबर-9882810033 है। दोनों पंजीकरण अफवाह फैलाने के इरादे से किए गए प्रतीत होते हैं क्योंकि दोनों के पंजीकरण भी नकली लगते हैं। यह इस तथ्य से स्पष्ट है कि आवेदक द्वारा इन दोनों पंजीकरणों के लिए एक ही पहचान पत्र अपलोड किया गया है। यह पंजीकरण के समय आवेदक द्वारा की गई घोषणा का स्पष्ट उल्लंघन है। राज्य सरकार प्रदेश की जनता से आग्रह करती है कि वह पोर्टल के इस तरह के दुरुपयोग से बचने के साथ-साथ कोविड पंजीकरण पोर्टल के बारे में भ्रामक सूचनाओं व अफवाहों को न फैलाएं ताकि इस कठिन समय में महामारी से लडऩे में राज्य के विभागों की ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में उपयोग हो सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...