Google Analytics Meta Pixel पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव किशोरी से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार - Ekhabri.com

पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव किशोरी से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार

कन्नौज-कभी सपा मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव के बेहद करीबी रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को पुलिस ने एक किशोरी से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी कॉलेज में नौकरी मांगने के लिए अपनी बुआ के साथ आई थी। रविवार की देर रात किशोरी ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया। कॉलेज पहुंची पुलिस ने नवाब सिंह यादव को वहां से आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया। सोमवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के बाद सपा ने बाकायदा पत्र जारी कर पांच साल पहले से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए नवाब सिंह यादव से पल्ला झाड़ लिया है।पार्टी की ओर से जारी पत्र के मुताबिक नवाब सिंह यादव कभी भी पार्टी के प्रारंभिक सदस्या या सक्रिय सदस्य भी नहीं हैं। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि तिर्वा क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अपनी बुआ के साथ रविवार को किसी काम से लखनऊ गई थी। दोनों करीब रात 11 बजे वापस तिर्वा पहुंचे। जहां से दोनों शहर के करीब स्थित चंदन महाविद्यालय पहुंचीं। नवाब सिंह यादव ने किशोरी को अपने कॉलेज में नौकरी देने के लिए बुलाया था। इसी दौरान जब किशोरी की बुआ बाथरूम गई तो मौका देखकर आरोपी ने छेड़खानी शुरू कर दी।बुआ के वापस आने के बाद उसने किसी तरह यूपी 112 डायल कर पुलिस को जानकारी दी। रात करीब डेढ़ बजे यूपी 112 और सदर कोतवाली पुलिस कॉलेज पहुंची और छात्रा के बताए मुताबिक आरोपी नवाब सिंह यादव को मौके से पकड़ कर कोतवाली ले गई। जरूरी पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से अदालत ने 14 दिन की रिमांड में लेकर उसे जेल भेज दिया। नवाब सिंह की गिरफ्तारी की जानकारी पर सोमवार की सुबह से ही सदर कोतवाली में उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ा रहा। जिन्हें कई बार पुलिस को खदेड़ना पड़ा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *