Google Analytics Meta Pixel लालू यादव की रिहाई की मांग हुई तेज, बेटे तेज प्रताप ने शुरू किया अनोखा अभियान - Ekhabri.com

लालू यादव की रिहाई की मांग हुई तेज, बेटे तेज प्रताप ने शुरू किया अनोखा अभियान

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने अपने बीमार पिता एवं पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की रिहाई की मांग करते हुए अनोखी शैली में एक अभियान शुरू किया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सैकड़ों समर्थकों के साथ पटना के बड़े डाकघर की ओर मार्च निकाला। इन सभी लोगों के पास बड़ी तादाद में पोस्टकार्ड थे, जो राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम थे। इन सभी पोस्टकार्डों पर जेल में बंद राजद प्रमुख लालू यादव की रिहाई की मांग की गई थी। तेज प्रताप ने कहा कि हम समाजवादी आंदोलन के हित में यहां लाखों आजादी पत्र लेकर निकले हैं । यह अभियान पूरे बिहार में चलाया जा रहा है और हमें आशा है कि राष्ट्रपति लोगों की आवाज सुनेंगे। अभियान के बारे में पूछे जाने पर राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि निश्चित तौर पर यह तेज प्रताप यादव की निजी पहल है। हालांकि, पार्टी उनका समर्थन करती है क्योंकि यह हमारे निर्विवाद नेता से जुड़ा मामला है। वहीं, भाजपा ने तेज प्रताप के इस अभियान को लेकर निशाना साधा और इसे राजद के परिवारवाद से जोड़ा। भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा कि लालू प्रसाद को एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सजा दी गई है। तेज प्रताप यादव की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा कि अलग-थलग पड़े राजद के राजकुमार अब राष्ट्रपति को दो लाख पोस्टकार्ड भेजकर न्यायपालिका में अविश्वास पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।
डाक विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि उचित प्रकार से जमा किए गए पोस्ट कोर्ड को नियमानुसार भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि लालू यादव चारा घोटोले से संबंधित कई मामलों में सजा काट रहे हैं। कई बीमारियों से ग्रस्त यादव का वर्तमान में दिल्ली के एम्स में उपचार किया जा रहा है।ं
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

नवा रायपुर में आज से शुरू चिंतन शिविर 3.0, विकास और सुशासन पर मंथन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...