Google Analytics Meta Pixel नक्सलियों को सुरक्षाबलों की चुनौती, ध्वस्त किया कमांडर का स्मारक - Ekhabri.com

नक्सलियों को सुरक्षाबलों की चुनौती, ध्वस्त किया कमांडर का स्मारक

छत्‍तीसगढ में सुरक्षाबल हमेशा नक्सलियों के निशाने पर रहते हैं। ये नक्‍सली आए-दिन घात लगाकर हमला कर जवानों को शहीद कर देते हैं। इसके लिए सुरक्षाबलों में भी कमर कस ली है। दरअसल नक्‍सली हर वर्ष 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीद स्मृति सप्ताह मनाते हैं। मगर इस बार सुरक्षाबलों ने नक्‍सलियों को ही चुनौती दी है। नक्सली शहीद सप्ताह के पहले दिन डीआरजी नक्सलियों पर भारी पड़े। किरन्दुल के गुमियापाल- रैयपारा जंगल मे नक्सली कमांडर पोदीया का स्मारक ध्वस्त किया। उधर शहीद स्मृति सप्ताह मनाने के दौरान कई जगह बैनर-पोस्टर लगाए हैं और रास्ते में पर्चे भी फेंके गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, किरन्दुल के ही काठमांडू, आकाश नगर बचेली,  अरनपुर सहित बारसूर,  बोदली आदि कई जगह लगाया बैनर-पोस्टर, पर्चे फेंके हैं। इस बैनर-पोस्टर, पर्चे में नए पुलिस कैंप खोलने,  बोधघाट बांध,  आमदाई तुलार खदान एवं पल्ली बारसूर सड़क का विरोध किया है। इस बीच नक्‍सलियों की बढती सक्रियता को  देखते हुए पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है और जवानों को भी सतर्क रहने कहा गया है।

गौरतलब है कि नक्सली अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में अपने मृत कमांडरों के नाम से नक्सली स्मारक बनाते हैं। इन स्मारकों के आधार पर उनके प्रभाव क्षेत्र का सीमांकन होता है। साथ ही वे अलग- अलग मौकों पर शहीदी सप्ताह भी मनाते हैं, जिसमें वे मृत कमांडरों को याद करते हैं। अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में वे ग्रामीणों को भी इस शहीदी सप्ताह में शामिल होने के लिए दबाव बनाते हैं। इस दौरान वे अपनी बातों को ग्रामीणों तक पहुंचाने और उनमें भय पैदा करने के लिए पोस्टर- बैनर का सहारा लेते हैं। इनमें लोकतंत्र विरोधी बातें लिखी होती हैं, साथ ही ग्रामीणों के लिए सीधी धमकी भी होती है। गत दिनों किरंदुल रेल खंड में भी नक्सलियों ने ऐसे ही बैनर लगाकर और पोस्टर फेंककर रेल परिवहन का बाधित करने की कोशिश की थी। नक्सलियों की हरकत का सुरक्षा बल मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इसी का असर है कि गत दिनों यहां के नक्सल प्रभावित नीलावाया गांव के आसपास बनाए गए शहीदी स्मारक को स्थानीय ग्रामीणों ने ही तोड़ दिया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *