बलौदाबाजार के पिथौरा के निेकट बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र में शिकार करने निकले चार लोगों को कसडोल पुलिस ने हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। उनसे एक राइफल, 21 कारतूस, चाकू, टंगिया और अर्टिगा कार बरामद किए गए हैं। कसडोल पुलिस ने आर्म्स एक्ट और वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार कसडोल क्षेत्र अंतर्गत सोनाखान, लवन वन परिक्षेत्र में अवैध शिकार की सूचना कई दिनों से मिल रही थी। 17 जून को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बलौदा बाजार ने सूचना दी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति आर्टिका कार सफेद रंग में पिपरछेड़ी क्षेत्र में संरक्षित वन में घूम रहे थे। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बलोदाबाजार सुभाष दास के निर्देश पर थाना प्रभारी कसडोल आशीष सिंह राजपूत, उप निरीक्षक रामनाथ भगत, प्रधान आरक्षक कुलमणि बारिक और आरक्षक पिपरछेड़ी के संरक्षित वन क्षेत्र में गए और उक्त आर्टिका कार को रोककर व्यक्तियों से पूछताछ की।
पुलिस को देख कार सवार सभी व्यक्ति घबरा गए थे। पूछताछ करने पर उनकी पहचान माइनिंग विभाग में सुपरवाइजर शाहिद नकवी निवासी बैरन बाजार रायपुर, पेंशन बाड़ा पीडब्ल्यूडी रायपुर ठेकेदार आनंद श्रीवास्तव, व्यापार विहार रायपुर में गार्ड मोहम्मद वसीम खान, नवाज खान और अब्दुल हामिद खान निवासी ग्राम जेबा अभनपुर के रूप में हुई। वाहन से उतारकर जांच की गई तो उनसे मैगजीन सहित 24 राउंड पॉइंट 2 का टेलीस्कोप लगा बंदूक, चमड़े छीलने का दो तेज धारदार चाकू, बकरा काटने का बड़ा कट्टा, धार करने का पत्थर, मोबाइल, नकदी आदि जब्त किया गया। बंदूक के लाइसेंस पेश किया गया, किंतु इसका प्रयोग रायपुर में ना कर बिना अनुमति एवं बिना आदेश के संरक्षित वन में घूमते पाया गया।
चारों शिकारियों ने एक प्लास्टिक की थैली में हथियार छिपा रखे थे, जिसे जब्त कर लिया गया। ये हथियार अवैध शिकार से संबंधित होना परिलक्षित होना पाए जाने से चारों को कार के साथ थाना लाया गया और पूछताछ की गई। चारों के कबूलनामे के बाद आर्म्स एक्ट एवं वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...