Google Analytics Meta Pixel कल रथ पर सवार होकर भक्तों के बीच जाएंगे महाप्रभु भगवान जगन्नाथ - Ekhabri.com

कल रथ पर सवार होकर भक्तों के बीच जाएंगे महाप्रभु भगवान जगन्नाथ

रायपुर। महाप्रभु जगन्नाथ करीब 15 दिनों के एकांतवास से लौट आए हैं। पखवाड़े भर के लंबे इंतजार के बाद महाप्रभु ने अपने भक्तों को दर्शन दिए. अपने प्रभु के दर्शन पाकर भक्त भी भावुक हो गए. जैसे ही मंदिर का पट खुले भगवान के दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो गए। कई मंदिरों में बुधवार शाम नेत्रोत्सव मनाया गया। प्रभु के विग्रह को देख भक्त जयकारे लगाने लगे. मंदिर परिसर महाप्रभु के जयघोष से गुंजायमान हो उठा. प्रात: काल मंदिर में भगवान की पूजा की गई. पुजारियों ने अनुष्ठान पूर्वक भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा को नये वस्त्रों से सजाया गया, फिर भगवान की मंगल आरती उतारी गई. जिसके बाद भगवान ने नवयौवन रूप में भक्तों को दर्शन दिए।
भगवान जगन्नाथ ऐसे देव हैं जिनकी दिनचर्या मनुष्यों जैसी है। इसलिए स्नान पूर्णिमा के दिन ज्यादा स्नान करने की वजह से भगवान जगन्नाथ बीमार हो जाते हैं, जिसके बाद वे एकांतवास पर चले जाते हैं। जहां करीब 15 दिनों तक आयुर्वेद पद्धति से उनका उपचार किया जाता है. इन 15 दिनों के बीच भगवान का शृंगार नहीं किया जाता. भोग भी हल्का ही दिया जाता है. मंदिर की घंटियों को कपड़ों से बांध दिया जाता है. ताकि कोलाहल ना हो. 15 दिनों तक महाप्रभु को जड़ी-बूटी और काढ़ा का सेवन कराया जाता है।
भक्तों के पास जाएंगे भगवान
अब स्वस्थ्य होने के बाद शुक्रवार को भगवान बलभद्र, महाप्रभु जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और सुर्दशन रथ पर सवार होकर भ्रमण पर निकलेंगे. ये वो क्षण होता है जब भक्त भगवान के पास नहीं बल्कि खुद भगवान भक्तों से मिलने उनका हालचाल जानने के लिए उनके बीच जाते हैं। शुक्रवार को देशभर के जगन्नाथ मंदिरों में रथ का विधि विधान से पूजन होगा, जिसके बाद भगवान रथारूढ़ होकर भक्तों को दर्शन देंगे।
मौसी के घर होगा आतिथ्य सत्कार
रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा अपनी मौसी देवी गुंडिचा के घर जाते हैं। यहां वे कुछ दिन विश्राम करते हैं. इस बीच मौसी उनका आतिथ्य सत्कार करती हैं। भगवान को मनपसंद व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। 7 दिनों के बाद बाहुड़ा यात्रा निकाली जाती है, यानी भगवान की वापसी, जिसके बाद भगवान वापस अपने श्री मंदिर लौटते हैं और इसी के साथ रथयात्रा का समापन होता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

दक्षिण भारत के पर्यटकों पर छत्तीसगढ़ की नजर, चेन्नई में मजबूत हुई कनेक्टिविटी

By Reporter 5 / September 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *