छत्तीसगढ़ में कोयले में गोलमाल के खेल की लगातार मिल रही शिकायतों पर राज्य सरकार भी सक्रिय हो गई है। पांच विभागों की संयुक्त टीमों ने बुधवार को तीन जिलों के कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई शुरू की।
जिन कारोबारियों के ठिकानों की जांच चल रही है, उनमें कोरबा स्थित इंडस उद्योग प्राइवेट लिमिटेड के मालिक सूर्यकांत तिवारी, जांजगीर के क्लीन कोल बलोदा के अंशु जैन, बिलासपुर के हिंद एनर्जी गतोरा, हिंद एनर्जी हिंडाडीह, हिंद मल्टी एनर्जी के राजेश अग्रवाल व सत्या पावर कोल के मालिक रूपेश अग्रवाल शामिल हैं। इनके कुल 19 ठिकानों पर प्रशासन की टीम जांच कर रही है। बुधवार शाम शुरू हुई कार्रवाई रात तक चलती रही। जांच के दौरान दो स्थानों पर निर्धारित से अधिक स्टाक मिलने और जीएसटी के हिसाब में भी गड़बड़ी मिलने की चर्चा है।
बुधवार को शाम खनिज, पर्यावरण संरक्षण मंडल, नापतौल, जीएसटी व राजस्व विभाग के अलावा पुलिस के अधिकारी व जवानों समेत करीब 50 अधिकारी- कर्मचारी कारोबारियों के ठिकानों के लिए रवाना हुए। किसी को यह जानकारी नहीं दी गई थी कि कहां जाना है। सबके एकत्र होने और पूरी तैयारी के बाद कोयला कारोबारियों के प्रतिष्ठानों में दबिश देने की जानकारी दी गई।अधिकारी एक साथ 12 से 15 गाड़ियों में कोलवाशरी पहुंचे। कार्रवाई का नेतृृत्व पोड़ी उपरोड़ा के एसडीएम नंदजी पांडेय कर रहे हैं।
इन शिकायतों पर हुई कार्रवाई
सूत्र बता रहे हैं कि कोयले के स्टाक में गड़बड़ी, भूमि संबंधी दस्तावेज में कमियां, पर्यावरण के नियमों का उल्लंघन, वेब्रिज के कैलिब्रेशन में अंतर आदि की शिकायत मिलने पर रायपुर के शीर्ष अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन की टीम में शामिल पर्यावरण संरक्षण मंडल के अंकुर साहू का कहना था कि जांच पूरी होने के बाद ही संपूर्ण जानकारी दी जा सकती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 10, 2026 /
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
By User 6 /
June 9, 2026 /
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
By User 6 /
June 5, 2026 /
Raipur : दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई...
By User 6 /
June 6, 2026 /
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...
By User 6 /
June 5, 2026 /
जगदलपुर। जगदलपुर केंद्रीय जेल से बड़ी खबर आई है, यहां बीते पांच दिनों के अंदर जेल में दूसरी मौत हुई है इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। रविवार तड़के एक महिला बंदी ने अपनी चुन्नी...
By User 6 /
June 7, 2026 /
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...
By User 6 /
June 9, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...
By User 6 /
June 7, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...