Google Analytics Meta Pixel उदयपुर हत्याकांड का आरोपी राजस्थान के पूर्व गृहमंत्री के दामाद का नौकर: कांग्रेस - Ekhabri.com

उदयपुर हत्याकांड का आरोपी राजस्थान के पूर्व गृहमंत्री के दामाद का नौकर: कांग्रेस

 

भाजपा के तार आकंतवादियों से जुड़े हुए हैं

 

रायपुर- कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या का मुख्य आरोपी रियाज अटारी भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य होने के अलावा राजस्थान के पूर्व गृहमंत्री गुलाचंद्र कटारिया के दामाद की फैक्टरी में नौकरी भी करता था। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा ने आज यहां कहा कि देश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के तार आतंकवादियों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस आतंकवाद पर राजनीति कभी भी होने नहीं देगी।
कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आज प्रेस कांफ्रेंस में पवन खेड़ा ने साफ आरोप लगाया कि भाजपा के कई नेता आतंकवादियों के सम्पर्क में हैं। उन्होंने कहा कि इसके कई प्रमाण मौजूद हैं। पवन खेड़ा ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि उदयपुर में हुई घटना आतंकवादी थी। उन्होंने बताया कि उदयपुर हत्याकांड के प्रमुख आरोपी रियाज अटारी को नवम्बर 2019 में उदयपुर भाजपा के जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपा की सक्रिय सदस्यता दी गई। इतना ही नहीं रियाज अटारी एक फैक्टरी में नौकरी करता था, जो राजस्थान के पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के दामाद की है। कांग्रेस के मीडिया प्रमुख ने देश के गृहमंत्री अमित शाह पर भी नाशाना साधते हुए कहा कि अमरनाथ यात्रा पर हमले की साजिश कर रहे दो आतंकवादियों को पिछले दिनों वहां के ग्रामीणों ने पकड़ा था। इनमें से एक तालिब हुसैन शाह की अमित शाह के साथ तस्वीर है। उन्होंने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में काम करने वालों के साथ किसी की भी फोटो हो सकती है परंतु एक कमरे में अमित शाह के साथ मौजूद बीस लोगों में तालिब हुसैन शाह की भी तस्वीर है, जो पोजीशन लेकर फोटो खिंचवा रहा था। पवन खेड़ा ने कहा कि देश के गृहमंत्री को अगर यह नहीं पता कि कमरे में मौजदू बीस लोगों में एक दुर्दांत आतंकवादी है तो यह खुफिया फैलवर है और अगर उन्हें यह पता था, तो फिर कुछ कहने की जरूरत नहीं है। सब आइने की तरह साफ है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होगा सुशासन का महाअभियान, इस बार और बड़े पैमाने पर होगी कार्रवाई

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस अभियान को प्रभावी और...

सक्ती वेदांता प्लांट हादसे पर सरकार ने मुआवजा और जांच की घोषणा की 

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को बेहद पीड़ादायक बताते हुए मृतकों के परिजनों के...

छत्तीसगढ़: अप्रैल में ही आग उगल रहा मौसम, अगले 4 दिन और भारी पड़ेंगे

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल के महीने में ही तापमान जून जैसी स्थिति पैदा कर रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने...

लोकसभा विस्तार और परिसीमन की बड़ी तैयारी…संसद में उठेगा लोकतंत्र के भविष्य का सबसे अहम सवाल

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
देश : की राजनीति एक ऐसे मोड़ पर पहुंचती दिख रही है जहां प्रतिनिधित्व, जनसंख्या संतुलन और संघीय ढांचे पर सबसे बड़ा विमर्श शुरू होने वाला है। केंद्र सरकार 16 से 18 अप्रैल तक प्रस्तावित संसद के विशेष सत्र में...

रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार…अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ‘ओशियन ग्रो गांजा’ बरामद

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...

सक्ती फैक्ट्री हादसा: मृतकों को मुआवजा, घायलों का इलाज जारी

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता प्लांट में बॉयलर फटने से हुए भीषण हादसे के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। घटना में अब तक 17 श्रमिकों की मौत हो चुकी है,...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर, 20 अप्रैल से सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु...

बिलासपुर से अयोध्या धाम स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 श्रद्धालु शामिल

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग से श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत हुई है। बुधवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 850 तीर्थ यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस यात्रा...

सहायक शिक्षक 2292 पदों पर भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026

By User 6 / April 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...

Breaking News : छत्तीसगढ़ साय कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता सहित बड़े फैसले

By Reporter 5 / April 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *