महिला एवं बाल विकास मंत्री ने गारका, आलीखूँटा और सेमहरडीह में लगाई चौपाल
सामुदायिक भवन, सीसी रोड़ निर्माण, अतिरिक्त कक्ष निर्माण का किया भूमिपूजन
मंत्री भेंड़िया मदनमाड़ा शहीदों की याद में आयोजित रक्त दान शिविर में हुईं शामिल
रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया ने डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम गारका, आलीखूँटा, कापसी, परसाडीह और सेमहरडीह में चौपाल लगाकर आम लोगों की समस्या सुनी। उन्होंने कहा कि गांव और प्रदेश के विकास के लिए सबकी सहभागिता जरूरी है। उन्होंने इस मौके पर ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि राज्य सरकार किसानों, गरीबों सहित सभी वर्गों की निरंतर समृद्धि के लिए नीतिगत कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों, गरीबों और ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर निराकरण करने अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने ग्राम गारका और ग्राम आलीखूंटा में पांच-पांच लाख रुपए लागत के सी.सी.रोड निर्माण कार्य तथा 4.50 लाख रुपए लागत के सामुदायिक भवन निर्माण और ग्राम सेमहरडीह में शासकीय प्राथमिक शाला में 05 लाख रुपए की लागत से अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ग्राम और ग्रामीणों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना की जानकारी देते हुए, राज्य शासन की योजना का लाभ उठाने ग्रामीणों को प्रेरित किया। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक श्री अनिल लोढ़ा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे। इस दौरान मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने 12 जुलाई 2009 में मानपुर के मदनवाड़ा क्षेत्र के कोरकोटटी में नक्सली मुठभेड़ में तात्कालिक पुलिस अधीक्षक श्री व्ही. के.चौबे सहित शहीद 29 जवानों की याद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरीबंगला में आयोजित रक्त दान शिविर में शामिल हुई। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद मौजूद थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
June 26, 2026 /
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...
By User 6 /
June 26, 2026 /
रायपुर, 25 जून 2026।छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं के खिलाफ सरकार की सख्ती अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्यभर में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे...