Google Analytics Meta Pixel पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में मरम्मत के बाद भी छत से टपक रहा पानी - Ekhabri.com

पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में मरम्मत के बाद भी छत से टपक रहा पानी

भानुप्रतापपुर। बारिश के पूर्व शासकीय स्कूल, छात्रावास एवं आश्रमों में मरम्मत कार्य कराया जाता है, ताकि वहां पढऩे व रहने वाले बच्चों को बारिश के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो। विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर राशि जारी कर दी जाती है, लेकिन सही देख रेख के आभाव में पूरी राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है। हालांकि में भानुप्रतापपुर ब्लाक के ग्राम पंचायतों को स्कूल भवन मरम्मत के लिए 14 लाख की राशि जारी की गयी, लेकिन कहीं भी कार्य शुरू नहीं हुआ है। इसी प्रकार आदिवासी विकास शाखा कांकेर से आश्रम व छात्रावासों की मरम्मत के लिए प्रतिवर्ष राशि जारी की जाती है, लेकिन भवनों में स्टीमेट के आधार पर कार्य न करते हुए लीपा पोती कर इंजीनियर व ठेकेदार की सांठ गांठ से राशि आहरण कर ली जाती है। जानकारी के अनुसार भानुप्रतापपुर कॉलेज के पीछे स्थित पोस्ट मेट्रिक बालक छात्रावास में पिछले 2 महीने से मरम्मर कार्य जारी है। वर्तमान में भवन की पोताई व रंगाई का कार्य किया जा रहा हैं। इसके पहले छत की मरम्मत कराई गयी हैं, लेकिन 2 दिनों की लगातार बारिश से पूरे भवन में सीपेज आना शुरू हो गया है, वहीं कई कमरों में पानी टपकने की भी शिकायत आने लगी है। वहां रह रहे विद्यार्थिओं ने बताया कि ठेकेदार को काम के लिए बोलने पर जहां शिकायत करना है कर दो कहते हैं। हमारे द्वारा छत से पानी टपकने की शिकायत की गयी थी, पर मरम्मत के बाद भी वह समस्या जस की तस है तो फिर कार्य का क्या मतलब हुआ। वहीं खिड़की दरवाजे भी टूटे हुए हैं और बाथरूम में मरम्मत की अवश्यकता है। पिछले 2 महीने से ठेकेदार कछुआ गति से काम कर रहे हैं और अभी पोताई का कार्य चालू है।

Read Also  छत्तीसगढ़ के कई जिलों में उमस से हाल बेहाल, इन जिलों में आज बारिश की चेतावनी

ठेकेदार कर रहा बिना स्टीमेट के काम

इस संबंध में विभाग के इंजीनियर से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया पर सम्पर्क नहीं हों पाया। ठेकेदार ने बताया कि इंजीनियर साहब ने मौखिक में जैसा बताया है वैसा काम कर रहे हैं, मैंने अभी तक स्टीमेट देखा नहीं है। पुताई कार्य पूर्ण होने के बाद खिड़की दरवाजे भी बदले जायेंगे। छत की मरम्मत अच्छे से कराई गयी है, उसके बावजूद पानी सिपेज़ की समस्या आ रही है। भवन काफ़ी पुराना और जर्जर हो चुका है दीवाल और कॉलम से भी पानी अंदर घुस रहा है, इसके लिए क्या उपाय करें इंजीनियर से पूछेंगे। मरम्मत कार्य का बजट कम होता है अब उस बजट में मुझसे नए बिल्डिंग कहेंगे तो कहां से बनाऊगा विद्यार्थियों की डिमांड भी कुछ ऐसी ही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *