Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ के दृष्टिबाधित छात्र रघुनाथ ने सबल अवार्डस् में जीता तीसरा पुरस्कार - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ के दृष्टिबाधित छात्र रघुनाथ ने सबल अवार्डस् में जीता तीसरा पुरस्कार

ऐसी लागी लगन.. गाकर रघुनाथ ने जीता निर्णायकों का दिल
रायपुर। जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की ललक इन्सान में नई उर्जा और उत्साह का संचार करती है। व्यक्ति की प्रतिभा और लगन उसे अपने सपने को पूरा करने के लिए प्रेरित करती है। मेरा भी सपना किसी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा की बदौलत अपने परिवार का नाम करना है। यह कहना है सुकमा जिले के आकार संस्था में 10वीं कक्षा में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र रघुनाथ नाग का। इन्होंने हाल ही में झारखण्ड राज्य के जमशेदपुर में टाटा स्टील फाऊंडेशन द्वारा दिव्यांग बच्चों की विशिष्ट कला प्रतिभा को प्रोत्साहित करने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सबल अवार्डस् में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व किया। रघुनाथ ने 17 राज्यों के प्रतिभागियों के बीच अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और तीसरा पुरस्कार अपने नाम किया। रघुनाथ पूर्णत: दृष्टिबाधित हैं मगर उनके हौसले और जीवन जीने का अंदाज प्रेरणादायक है। उनमें गजब की गायन प्रतिभा है, हार्माेनियम वादन के साथ ही रघुनाथ ने ऐसी लागी लगन…गाकर सुरों का ऐसा समा बांधा कि सब मंत्रमुग्ध रह गये। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया और सुकमा कलेक्टर हरिस. एस ने रघुनाथ को इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए बधाई और आगामी सफलताओं के लिए शुभकामनाएं दी। रघुनाथ को सबल फाऊंडेशन द्वारा प्रशस्ति पत्र और 10 हजार का चेक पुरस्कार प्रदान किया गया है।

संगीत के सुरों से गढ़ना चाहता हूं अपना भविष्य-रघुनाथ

सुकमा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सोनाकुकानार के निवासी रघुनाथ नाग, पांच भाई बहनों में चौथे हैं। जन्म से ही दृष्टिबाधित रघुनाथ ने दुनिया अपने मन की आखों से देखी और इनमें रंग भरे हैं। करीब 12 वर्ष की उम्र में रघुनाथ के पिता सोनु राम नाग ने उसका दाखिला जिले के आकार संस्था में करवाया, जहां दिव्यांग बच्चों को विशेष देखरेख के साथ ही शिक्षा प्रदान की जाती है। आकार संस्था में आकर रघुनाथ को दुनिया और रंगीन दिखने लगी, यहां उस जैसे ही बहुत से दिव्यांग बच्चे थे, जो अपनी दुनिया गढ़ने में मस्त रहते। कक्षा छठवीं में रघुनाथ को संगीत के सुरों ने अपनी ओर आकर्षित किया और वह उसमें बंधता चला गया। वर्तमान में रघुनाथ कक्षा दसवीं में पढ़ रहा है और एक पारंगत गायक के साथ ही उम्दा हार्माेनियम वादक भी है। वह अभी ढोलक और तबला वादन भी सीख रहा है। उसने बताया कि सुरों के संगम में जीवन आसान लगता है, मुझे कभी इस बात का अहसास नहीं होता कि मैं देख नहीं सकता। बल्कि उसे इस बात की खुशी है कि वह इस कोरे संसार को अपने पंसद के सुरों में पिरोता है। रघुनाथ संगीत के क्षेत्र में ही अपना भविष्य बनाना चाहता है, और अपने परिवार के साथ ही सुकमा जिले और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करना चाहता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

आगामी चुनावों से पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल बढ़ाया गया

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...

नक्सलियों के खजाने तक पहुंची सीआरपीएफ की टीम, 8 डंप बरामद

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

छत्तीसगढ़ स्कूलों में अब गूंजेगा राष्ट्रगान, नई व्यवस्था लागू 2026 से

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...