Google Analytics Meta Pixel सावधान! राजधानी में फैल रहा डेंगू: अपनी सुरक्षा करें अपने हाथ, नगर निगम ने अब तक शुरू नहीं की लार्वा की जांच - Ekhabri.com

सावधान! राजधानी में फैल रहा डेंगू: अपनी सुरक्षा करें अपने हाथ, नगर निगम ने अब तक शुरू नहीं की लार्वा की जांच

12 संक्रमित, रुक रुककर हो रही बारिश खतरनाक

रायपुर-बारिश शुरू होते ही डेंगू, मलेरिया का प्रकोप बढऩे लगा है, लेकिन अभी तक नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने घरों में मिलने वाले लार्वा की जांच ही शुरू नहीं की है। इसका नतीजा यह निकला कि अब तक 12 लोग डेंगू से संक्रमित हो चुके हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं। ऐसे में लोगों को यह कहना ठीक नहीं होगा कि प्रशासन के नींद से जागने तक अपनी सुरक्षा अपने हाथ से करें और बारिश का पानी अपने घर के आसपास जमा न होने दें। यदि पानी जमा भी हो रहा हो तो उसमें जला ऑयल, केरोसीन और अन्य लार्वा का मारने वाली दवा का छिड़काव करें। उल्लेखनीय है कि जुलाई में बारिश का सीजन शुरू होते ही डेंगू के मरीज मिलने लगे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार जुलाई से सितंबर तक डेंगू फैलाने वाले एडीस मच्छर के लिए अनुकूल रहता है। रुक-रुककर हो रही बारिश से मच्छर के लार्वा पनपते हैं, जो डेंगू फैलाने के लिए जिम्मेदार है। जुलाई में ही अंबेडकर समेत निजी अस्पतालों में डेंगू के 12 से ज्यादा मरीजों का इलाज हो चुका है। राहत की बात ये है कि अभी तक डेंगू से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। डेंगू के फैलाव को रोकने के लिए नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने घरों में मिलने वाले लार्वा की जांच ही शुरू नहीं की है। इसके कारण भी घरों में रखे कूलर व छतों पर पुराने टायर, नारियल खटोली, पुराने डिब्बों में लार्वा पनपने लगे हैं। यही लार्वा कुछ दिनों में मच्छर बनकर लोगों को काटते हैं और लोग बीमार हो जाते हैं। अंबेडकर अस्पताल की ओपीडी में रोज 1 से 2 मरीज डेंगू के लक्षण वाले आ रहे हैं। कुछ रिफरल मरीजों को भर्ती भी किया जा रहा है। अच्छी बात ये है कि डेंगू के गंभीर मरीज अभी तक नहीं आ रहे हैं। केवल माइल्ड लक्षण वाले मरीज आ रहे हैं, जिन्हें बुखार के साथ बदन दर्द होता है। ऐसे लोग 3 से 4 दिनों के इलाज में ठीक होकर घर भी जाने लगे हैं। मरीजों को प्लेटलेट चढ़ाने की जरूरत नहीं के बराबर है। यही कारण है कि वे जल्द स्वस्थ भी हो रहे हैं।

Read Also  बुलडोजर कार्रवाई से महावीर नगर में अतिक्रमण का हुआ सफाया

निगम अफसर अब कह रहे- घर-घर जाएंगे

डेंगू के संबंध में  निगम अफसरों ने कहा कि हर जोन में पांच लोगों की एक टीम गठित करेगा। यह टीम रोज जोन के अलग-अलग इलाकों में जाकर जांच करेगी। घर-घर दस्तक देगी और वहां कूलरों की जांच करेगी। कूलर में पानी जमा होने पर उसे खाली करवाया जाएगा। छत में पड़ा पुराने टायर, टूटे मटके या अन्य कोई ऐसी चीज जिसमें पानी का ठहराव हो सकता है, उसे हटवाएगी। लोगों के डेंगू के मच्छर पनपने के कारण और उसकी भयावहता बताई जाएगी। उन्हें बचाव और सुरक्षा के तरीके भी बताए जाएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...