Google Analytics Meta Pixel सेंट्रल स्कूल की छात्रा का रेप के बाद रेता गला, अब तक नहीं पकड़ाया आरोपी - Ekhabri.com

सेंट्रल स्कूल की छात्रा का रेप के बाद रेता गला, अब तक नहीं पकड़ाया आरोपी

डोंगरगढ़ । केंद्रीय स्कूल की 9वीं क्लास की छात्रा की हत्या कर दी गई। छात्रा दो दिन पहले स्कूल जाने के बाद लापता हो गई थी। उसका शव गुरुवार को डोंगरगढ़ के आगे डंगोरा डैम की पहाडिय़ों में मिला है। वहीं अब तक आरोपी का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई है। उसका गला रेता गया है। इस दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। इसमें छात्रा एक युवक के साथ जाती दिखाई दे रही है। जानकारी के मुताबिक ग्राम कौतुलवाही की 14 साल की छात्रा को उसके परिजन स्कूल छोडऩे के लिए जाते थे। लौटते समय छात्रा बस से गांव आती थी। रोज की तरह 19 जुलाई को भी छात्रा को परिजन स्कूल छोड़ आए। फिर छुट्टी होने के काफी देर बाद भी छात्रा नहीं लौटी। दोपहर करीब 2.40 बजे तक छात्रा का पता नहीं चला तो परिजन तलाश के लिए निकले। जब छात्रा नहीं मिली तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। इस बीच दोपहर को डंगोरा गांव के कुछ चरवाहे जंगल में जानवर चराने के लिए पहुंचे। वहां उन्होंने एक लड़की का शव पड़ा देखा। पुलिस के मामले से डरकर उन्होंने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। हालांकि एक चरवाहे का मन नहीं माना तो वह सरपंच के पास पहुंचा और उन्हें सब बताया। इसके बाद सरपंच ने रात में पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने देर रात ही मौके से शव को बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। उसके फोटो जारी किए गए हैं। हालांकि अब तक बाइक सवार का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवा दिया है। पंचनामा कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। फुटेज देखने पर अंदेशा जताया जा रहा है कि छात्रा पहले से ही युवक को जानती थी। ऐसे में प्रेम प्रसंग की भी संभावना है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...