नई दिल्ली: अखबार ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े कथित धनशोधन के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर पहुंच गई हैं. उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थे. दरअसल ईडी कांग्रेस द्वारा प्रवर्तित अखबार ‘नेशनल हेराल्ड’ का मालिकाना हक रखने वाली यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.









