रायपुर। राजधानी में होटल हयात में बड़ा एक्स सेक्स रैकेट पकड़ाया है। इसमें नेपाल की दलाल जो कि फिलहाल दिल्ली की रहने वाली है वह लिप्त पाई गई है। उसने यह बात भी कबूली है कि वह छत्तीसगढ़ के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी लड़की सप्लाई करने का काम करती है।
सूत्र के माध्यम से पुलिस को यह जानकारी मिली कि होटल हयात में बड़ा सेक्स रैकेट चल रहा है। उसी समय पुलिस की टीम होटल में छानबीन के लिए पहुंची जहां पर 11 लड़कियां और दो दलाल मिले। सभी सामान्य घर की नजर आ रहे थे। सभी लड़कियों से पूछताछ जारी है और उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।
नेपाली महिला दलाल को किया गिरफ्तार
राजधानी के फाईव स्टार होटल हयात में पकड़ाये हाई प्रोफाईल सेक्स रैकेट में पुलिस ने एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया हैं। बताया जा रहा हैं कि पुलिस की गिरफ्त में आई ये महिला दलाल नेपाल की रहने वाली हैं, जिसका छत्तीसगढ़ सहित अन्य कई राज्यों के दलालों से कनेक्शन होना पाया गया है। इन दलालों के आर्डर पर ये महिला दलाल अलग-अलग राज्यों से लड़कियों को हाई प्रोफाइल कस्टमर्स के पास भेजा करती थी।
आपको बता दे कि इससे पहले पुलिस ने होटल हयात से 11 कालगर्ल सहित 2 दलालों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। राजधानी रायपुर में चल रहे इस हाई प्रोफाईल सेक्स रैकेट का खुलासा होने के बाद हड़कंप मचा हुआ हैं। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों के जरिये नेपाल की रहने वाली इस महिला दलाल का नाम सामने आया हैं, जिसके रायपुर के एक होटल में रूकना बताया गया, जिस पर पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा महिला दलाल को पकड़ा गया।
महिला दलाल से पूछताछ करने पर उसने बताया वह मुख्यतः नेपाल की निवासी है। वर्तमान में बसंतकुंज दिल्ली में निवासरत है। वह देह व्यापार के व्यवसाय में काफी दिनों से संलिप्त है तथा उसका रायपुर सहित अन्य राज्यों के पुरूष दलालों से संपर्क है। मांग के आधार पर वह महिलायें उपलब्ध कराती है।
उक्त प्रकरण में गिरफ्तार 02 महिलायें इसी महिला दलाल द्वारा रायपुर भेजी गई थी। महिला दलाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 आई फ़ोन एवं नगदी रकम जब्त कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की गई।
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...