Google Analytics Meta Pixel आज शनिवार के दिन क्या कहते है आपके सितारे, पढ़िए राशिफल - Ekhabri.com

आज शनिवार के दिन क्या कहते है आपके सितारे, पढ़िए राशिफल

ग्रहों की चाल के अनुसार, आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने की संभावना है। आज कुछ राशियों के लिए आर्थिक मोर्चे पर लाभ मिलने के आसारहै। शनिवार 30 अप्रैल को चंद्रमा का संचार दिन दोपहर तक कर्क उपरांत सिंह राशि में होगा। चंद्रमा के इस संचार से आज का दिन सिंह राशि के लोगों को लिए बेहद शुभ और सफलतादायक रहेगा। इनका आत्मबल और प्रभाव भी आज बढ़ेगा। सिंह राशि के अलावा आज का दिन किन-किन राशियों के लिए लाभकारी और शुभ रहेगा

मेष राशि: आर्थिक पक्ष होगा बेहतर

मेष राशि वालों के परिवार में आपसी सौहार्द बढ़ेगा और सभी एक-दूसरे की मदद भी करेंगे। गणेशजी कह रहे हैं कि आज इस राशि के लोग प्रफेशनल लाइफ में हर मामले को लेकर आपका स्पष्ट रुख बनाए रखेंगे। व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन अनुकूल और संतुलित रहेगा और कारोबार एवं अन्य माध्यमों से आमदनी बढने से आर्थिक पक्ष कुछ बेहतर होगा। कुछ लोगों को आज विदेश जाने की खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप उच्च शिक्षा और नौकरी या व्यवसाय के लिए विदेश जाने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको सफलता मिल सकती है लेकिन इसके लिए आपको मेहनत और योजना के साथ काम करने की जरूरत है। भाग्य आज 90 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। शनिदेव की पूजा करें और जरूरतमंद की मदद करें।

वृषभ राशि: नए अवसर मिलने की संभावना

गणेशजी वृषभ राशि वालों से कह रहे हैं कि आज सभी से विनम्रता से बात करेंगे तो चीजें आपके लिए आसान हो जाएंगी। राजनीति से जुड़े जातकों के संपर्क क्षेत्र में विस्तार होगा और काम के कुछ नए अवसर भी मिल सकते हैं। सरकारी कार्यों में पैसा लगाने के योग बन रहे हैं। धन का लेन-देन सोच-समझकर और अपने खर्चों को देखकर ही करें। परिवार के सदस्यों का साथ आनंदमय और आरामदायक होगा। भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपके साथ है। शनि से संबंधित चीजों का दान करें।

मिथुन राशि: सफलता पर करेंगे गर्व

मिथुन राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि मिथन राशि वालों की भले ही ढैय्या चल रही है लेकिन आज राशि से तीसरे घर में चंद्रमा के संचार से इनका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। अपनी लगनशीलता और उत्साह से आज अटके काम को भी पूरा कर पाएंगे। परिवार के किसी युवा की सफलता पर गर्व महसूस करेंगे। कारोबारियों के लिए दिन शुभ है, कोई नया कॉन्ट्रैक्ट या अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार आने से खर्च करने का मन भी बनेगा। नए कार्यों में किसी वजह से अड़चन आ सकती है, इसलिए योजना बनाकर काम करें। नौकरी पेशा जातकों को बॉस और उच्च अधिकारियों की वजह से उलझन हो सकती है। आपका भाग्य आज 75 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी की पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Read Also  अभी नहीं हटा हिजाब से बैन, सीएम बोले- हमने अभी तक ऐसा नहीं किया, ओवैसी का तंज- मुस्लिम वोटर्स खुश होंगे

 

कर्क राशि: हिसाब किताब में बीतेगा दिन

गणेशजी कर्क राशि वालों से कह रहे हैं कि दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी लेकिन दिनभर पैसों के जोड़-तोड़ में लगे रहेंगे। किसी जान पहचान वाले व्यक्ति के साथ साझा व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। कार्य करने की स्थिति में सुधार आने की संभावना है लेकिन किसी भी तरह की टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी। परिवार के लोगों का उत्साह बढ़ाने का प्रयास करेंगे और माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज भाग्य 90 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं।

 

सिंह राशि: अधिकारी की मदद से पूरे होंगे काम

सिंह राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आप हर किसी को समय देंगे और उनकी बातों को सुनेंगे। नई चुनौतियों का सामना हिम्मत से करेंगे तो आपके लिए राह आसान होगी। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य किसी अधिकारी की मदद से जल्दी पूरे होंगे। महिलाएं अगर घरेलू कारोबार शुरू करने की योजना बना रही हैं तो दिन अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी बढ़ेगी और व्यापारियों को आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए रास्ते मिलेंगे। भाग्य आज 81 प्रतिशत आपका साथ देगा। शनि मंदिर में तेल दान करें।

कन्या राशि: शाम तक मिलेगी अच्छी खबर

गणेशजी कन्या राशि वालों से कह रहे हैं कि आज शाम तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे मन का बोझ हल्का होगा। कारोबारी में अच्छे से मेहनत करेंगे तो मुश्किल कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। व्यापारिक परियोजनाओं को समय पर लागू करने की कोशिश करेंगे। किसी व्यक्ति या स्थान से पैसे मिलने का इंतजार रहेगा। नौकरी खोजने वालों को आज अच्छा परिणाम प्राप्त होंगे। भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सुंदरकांड का पाठ करें।

Read Also  कैबिनेट ने आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना को दी मंजूरी, 58.5 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

तुला राशि: नए लक्ष्य निर्धारित करें
गणेशजी तुला राशि वालों से कह रहे हैं कि आज सुबह-सुबह नए लक्ष्य निर्धारित करें और उन पर काम करना शुरू कर दें। पिता के सहयोग से बिजनस के कुछ मामले समझदारी से निपटा सकते हैं। आज कोई भी काम करते समय मन को शांत रखें, तभी कार्य पूरे होंगे। गृहस्थ जीवन में कुछ नया पन अनुभव करेंगे और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या किसी महिला की मदद से दूर होगी। भाग्य आज 60 प्रतिशत तक आपके साथ है। शनि चालीसा का पाठ करें और गरीबों को भोजन कराएं।

वृश्चिक राशि: हर लक्ष्य करेंगे हासिल

वृश्चिक राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि अगर आप आत्मविश्वास और मेहनत से आज काम करेंगे तो हर लक्ष्य प्राप्त करेंगे। पारिवारिक बिजनस को विस्तार देने के लिए बैंक से व्यापारिक ऋण ले सकते हैं। काफी दिनों से दिया हुआ उधार का पैसा वापस मिल सकता है। नई नौकरी से आपको अच्छा अनुभव मिलेगा। ससुराल के लोगों से किसी जरूरी मुद्दे पर बातचीत होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातक सफलता पाएंगे। आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

धनु राशि: व्यापारियों को मिलेगा ऑफर

गणेशजी धनु राशि वालों से कह रहे हैं कि अगर आज आप खुद को चुस्त-दुरुस्त रखेंगे तो सभी आपकी समझ और शिष्टता से काफी प्रभावित होंगे। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े जातकों को अच्छी सूचना मिल सकती है। कारोबारियों को पैसों के मामलों में दिलचस्प ऑफर मिल सकते हैं। नौकरी पेशा जातक अधिकारियों के सामने अपनी बात खुलकर रखें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने और उनकी समस्याओं को ध्यान से सुनने से रिश्तों में मजबूती आएगी। आज भाग्य 82 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव पर तेल और काले तिल अर्पित करें।

मकर राशि: महिलाओं के लिए शुभ दिन

Read Also  महिला एवं बाल विकास मंत्री ने माना वृद्धाश्रम और दिव्यांग बाल आश्रम का किया औचक निरीक्षण

गणेशजी मकर राशि वालों से कह रहे हैं कि आज महिलाओं के लिए दिन शुभ रहेगा, कामकाज का असर कोई सुखद परिणाम लेकर आएगा। आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। मित्रों की मदद से अटके काम में गति आने से लाभ होगा। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग बन रहे हैं। छात्रों का मन आज पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। व्यापारिक क्षेत्र में आज प्रगतिशील बदलाव आपके लिए अद्भुत काम करेंगे। भाग्य आज 72 प्रतिशत आपका साथ देगा। हनुमानजी को बूंदी का भोग लगाएं।

कुंभ राशि: घरेलू खर्चों पर ध्यान रखें

कुंभ राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आपको काम की वजह से चारों तरफ से खूब प्रशंसा मिलेगी। कई दिनों से जरूरी पड़े कार्यों को आज खत्म करेंगे। जो युवा नए रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उनको मित्रों की मदद से सफलता मिलेगी। घरेलू खर्चों पर ध्यान रखें और अपनी जेब की तरफ भी ध्यान रखें। आर्थिक रूप से पूर्व में किए गए प्रयास का आज आपको इनाम मिलेगा। भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमानजी के साथ शनिदेव की भी पूजा करें।

मीन राशि: गुस्से पर रखें काबू
मीन राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज सभी से विनम्रता से बात करें और क्रोध को भी नियंत्रण में रखें। नौकरी पेशा जातकों को आमदनी में बढ़ोतरी के लिए कुछ नए अवसर मिलेंगे। रिश्तेदारों से धन की लेन-देन में सफलता मिलेगी। अच्छे काम की बदौलत अधिकारी खुश होंगे और नौकरी में उच्च पद प्राप्त कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा पर आनंद और शांति मिलेगी। भाग्य आज 84 प्रतिशत तक आपके साथ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...