रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली, विकसित छत्तीसगढ़ के विजन और भविष्य की रणनीतियों पर गहन मंथन किया जाएगा।

शिविर के पहले दिन सभी अतिथियों, विशेषज्ञों और मंत्रिमंडल के सदस्यों का पारंपरिक स्वागत किया गया। सकारात्मक माहौल के बीच कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें प्रदेश के विकास को नई दिशा देने के संकल्प के साथ सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया।
छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा आईआईएम रायपुर के सहयोग से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य प्रशासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाना है। कार्यक्रम के दौरान नीति, नवाचार, नेतृत्व और जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि बदलते समय के साथ शासन को भी निरंतर सीखने और खुद को बेहतर बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चिंतन शिविर संवाद, अनुभव साझा करने और बेहतर नीति निर्माण का एक सशक्त मंच है, जो राज्य की विकास यात्रा को नई गति देगा।
शिविर में कृषि, ग्रामीण विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, खेल, उभरती प्रौद्योगिकी, सुशासन और संस्थागत सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जा रही है। इन चर्चाओं के आधार पर आने वाले समय के लिए प्रभावी रणनीति तैयार की जाएगी, जिससे योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
पहले दिन आध्यात्मिक गुरु गौर गोपाल दास ने नेतृत्व और जीवन मूल्यों पर प्रेरक व्याख्यान दिया। इसके साथ ही अभय करंदीकर ने उभरती तकनीकों पर और डॉ. रमेश चंद ने कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर अपने विचार रखे।
दूसरे दिन की शुरुआत योग सत्र से होगी। इसके बाद सुमन बिल्ला पर्यटन क्षेत्र की संभावनाओं, शशांक मणि त्रिपाठी सार्वजनिक नीति, गगन नारंग उत्कृष्टता और नेतृत्व, तथा डॉ. विनय सहस्रबुद्धे सुशासन और जनकेंद्रित प्रशासन पर अपने अनुभव साझा करेंगे।
चिंतन शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन में नवाचार को बढ़ावा देना, विभागों के बीच समन्वय मजबूत करना और नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है। इस मंथन से निकले निष्कर्ष छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...