उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की गायिका फरमानी नाज के शिव भजन हर-हर शंभु गाने पर इंटरनेट मीडिया और देवबंद के उलमा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इन सबसे आजिज फरमानी ने साफ कहा कि ससुराल में उत्पीड़न और पिता के घर आर्थिक तंगी से जूझते हुए उन्हें कोई सहारा देने नहीं आया था, लेकिन अब उनकी सफलता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। उस समय विरोधी कहां थे।
फरमानी नाज की शादी मेरठ के इमरान से हुई थी। वर्ष 2019 में पति से विवाद के बाद वह अपने बेटे संग मायके में आकर रहने लगीं। जन्म से ही उनके बेटे के हलक में सुराख था, इसलिए वह केवल दूध पर निर्भर रहता था। पति से विवाद और आर्थिक तंगी के कारण उसका आपरेश्न कराने में असमर्थ थीं। एक दिन वह घर के आंगन में गीत गुनगुना रही थी। इसी दौरान सरधना निवासी राहुल ने उनका गीत रिकार्ड कर यू-टयूब पर अपलोड कर दिया। यहां पहली बार पांच हजार रुपये की आय हुई। इसके बाद उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
इंडियन आइडल के मंच से गूंजी थी आवाज
2020 में फरमानी ने अपने भाई फरमान के साथ इंडियन आइडल के मंच पर प्रस्तुति दी। यहां उन्होंने एपिसोड-12 में गोल्डन टिकट जीता था, लेकिन बेटे की हालत खराब होने के कारण मंच को बीच में छोड़कर आ गईं। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने गांव पहुंचकर फरमानी का हौसला बढ़ाया था और उनके पुत्र का मेरठ मेडिकल कालेज में आपरेशन कराया था। खतौली में उन्होंने नाज स्टूडियो के नाम से म्यूजिक सेंटर की स्थापना की।
फरमानी नाज के नाम से किया टवीट, मेरे पूर्वज हिदू थे
इंटरनेट मीडिया पर फरनामी नाज के एकाउंट से ट््वीट किया गया, जिसमें कहा कि मेरे पूर्वज हिदू थे, इसीलिए मैंने हर-हर शंभू भजन गाया। जल्द ही हिंदू धर्म में शामिल हो जाऊंगी। फरमानी के सहयोगी राहुल कुमार ने बताया कि यह एकाउंट फर्जी है। धार्मिक स्तर पर भावना भड़काने के लिए यह फर्जी एकाउंट बनाया गया है और टवीट किया गया है। फरमानी अपनी टीम के साथ बुधवार को गांव पहुंचेंगी। इसके बाद मामले में कानूनी सहायता ली जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...