Google Analytics Meta Pixel संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा का दूसरा चरण चार अगस्त से, प्रवेश पत्र जारी - Ekhabri.com

संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा का दूसरा चरण चार अगस्त से, प्रवेश पत्र जारी

विश्वविद्यालय के स्नातक (यूजी) कोर्सों में दाखिले के लिए संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के दूसरे चरण की घोषणा कर दी गई है। यह परीक्षा चार अगस्त से शुरू होगी। नेशनल टेस्टिग एजेंसी (एनटीए) ने दूसरे चरण के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। दूसरे सत्र की परीक्षा 20 अगस्त तक चलेगी, लेकिन प्रवेश पत्र अभी सिर्फ चार, पांच और छह अगस्त की परीक्षाओं के लिए जारी किया गया है। एनटीए ने चार, पांच और छह अगस्त को होने वाले कुछ छात्रों के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। इनकी परीक्षाएं अब 12, 13 और 14 अगस्त को होंगी। एनटीए के मुताबिक, इन तारीखों पर दूसरी प्रतियोगी परीक्षाएं भी होने वाली हैं। इसलिए कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।
एनटीए ने साफ किया है कि जिन छात्रों की परीक्षाएं छह अगस्त के बाद होनी हैं,  उनके प्रवेश पत्र जल्द जारी कर दिए जाएंगे। सीयूईटी के दूसरे सत्र में करीब 6.80 लाख छात्र हिस्सा लेंगे। पहले सत्र में 8.10 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। सीयूईटी को दो सत्र में कराने का फैसला जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं के बीच में पड़ने के चलते किया गया था।
एनटीए ने बताया, दूसरे सत्र में शामिल होने वाले ज्यादातर छात्रों को पहली पसंद के शहरों में परीक्षा केंद्र दिए गए हैं। ऐसे छात्रों को शहरों के चयन में बदलाव का भी मौका दिया है, जिनकी परीक्षाएं 10 अगस्त के बाद होनी है। छात्र इसके लिए दूसरा विकल्प मांग सकते हैं। कुछ छात्रों ने बाढ़ आदि के चलते पहले चुने गए शहरों में बदलाव की मांग की थी।
सीयूईटी के पहले चरण की परीक्षा 160 शहरों के 247 केंद्रों पर 15 से 20 जुलाई के बीच हुई थी। पहली बार आयोजित होने वाली इस परीक्षा में देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों सहित करीब 100 विश्वविद्यालय शामिल हैं।
सीयूईटी पीजी की एक सितंबर से होगी शुरुआत
पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) का आयोजन एक सितंबर से होगा। यूजीसी चेयरमैन प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार ने टवीट के जरिये बताया कि यह परीक्षा भी दो चरणों में होगी। पहले चरण की परीक्षा एक से सात सितंबर और दूसरे चरण की परीक्षा नौ से 11 सितंबर के बीच होगी। एनटीए जल्द इसके लिए भी प्रवेश पत्र जारी करेगा। इस प्रवेश प्रक्रिया में केंद्रीय विश्वविद्यालयों सहित कुल 66 विश्वविद्यालयों ने हिस्सा लिया है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

भंडारा सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक, अधिकारियों की टीम रवाना

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की असामयिक मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...