Google Analytics Meta Pixel इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के तीन वैज्ञानिक ‘‘फखरूद्दीन अली अहमद अवार्ड-2019’’ से सम्मानित - Ekhabri.com

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के तीन वैज्ञानिक ‘‘फखरूद्दीन अली अहमद अवार्ड-2019’’ से सम्मानित

आदिवासी क्षेत्रों के कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया सम्मान

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के तीन वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय ‘‘फखरूद्दीन अली अहमद अवार्ड-2019’’ से सम्मानित किया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के 92वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर यह अवार्ड इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, जगदलपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. अदिकांत प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, बस्तर के प्रभारी डाॅ. संतोष नाग तथा कृषि महाविद्यालय रायपुर के वैज्ञानिक डाॅ. अभिनव साव को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। कृषि वैज्ञानिकों को यह अवार्ड आदिवसी क्षेत्रों के कृषकों से जुड़ी समस्याओं को सूचीबद्ध करने, उनका निराकरण करने एवं कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया गया।


उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा विगत 10 वर्षाें से बस्तर संभाग के आदिवासी क्षेत्रों के कृषकों से जुड़ी समस्याओं को सूचीबद्ध करने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें कम उत्पादन देने वाली स्थानीय किस्मों को कृषकों द्वारा लगाया जाना, कृषकों द्वारा बिखरे हुए रूप में कृषि कार्य करना, मुख्य कृषि कार्यों के समय कृषकों का मजदूरी हेतु पलायन करना मुख्य समस्याएं थीं। इन समस्याओं के निराकरण हेतु वैज्ञानिकों द्वारा कृषि की नवीन तकनीकों, फसलों की उन्नत किस्मों का अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन, फसल पद्धति, खरपतवार प्रबंधन, कृषि में ऊर्जा प्रबंधन व वैकल्पिक भू-उपयोग जैसे कार्याें का अनुसंधान कर कृषकों के खेतों में तकनीकी हस्तांतरण योजनाबद्ध तरीके से किया गया एवं समय-समय पर कृषक दिवस, प्रक्षेत्र दिवस जैसे कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया जिसके परिणाम उत्साहवर्धक थे। वर्षा जल संग्रहण, जल प्रबंधन एवं सूखा निरोधक फसल एवं किस्मों का विकास एवं प्रसार भी किया गया। उचित फसल व्यवस्था व सघन कृषि को बढ़ाने हेतु अंतरवर्ती व द्विफसलीय कृषि को प्राथमिकता दी गई जिसके फलस्वरूप जलवायुवीक दशाओं के अनुरूप फसल उत्पादन को बढ़ावा दिया गया जिससे कृषकों की आय में वृद्धि हुई।

Read Also  इंदोर में विद्यालय की अव्यवस्था को लेकर सड़कों उतरे छात्र


10 वर्षों के अनुसंधान कार्य में आदिवासी अंचल के परंपरागत फसल जैसे – कोदो, कुटकी एवं रागी की वीन किस्में, कम समय में पकने वाली एवं विपुल उत्पादन देने वाली किस्मों का विकास किया गया। इन किस्मों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनुमोदित किया गया है। इन फसलों के बीजोंत्पादन पर विशेष ध्यान दिया गया जिसमें कृषकों के खेतों पर वृह्द पैमाने पर उन्नत प्रजातियों के बीजों का उत्पादन किया गया जिससे क्षेत्र में इन फसलों के रकबे में उत्तरोत्तर बढ़ोतरी हुई। बीजोंत्पादन से कृषकों के आमदनी में वृद्धि हुई। बस्तर में उत्पादित उन्नत प्रजाति के बीजों का वितरण देश के अन्य राज्यों में किया गया। इस अनुसंधान कार्य के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में पाये जाने वाले खरपतवारों को सूचीबद्ध कर वीड एटलस भी बनाया गया। इस राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने वाले समस्त वैज्ञानिकों को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. एस.के. पाटील ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *