जब भोलेनाथ निकले अपनी बारात ले कर, बोल-बम और हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठा भूतेश्वरना
थगरियाबंद । सावन मास के चौथे सोमवार को वातावरण बम भोले के नारों से गूंज उठा। भगवान भूतेश्वर नाथ का जलाभिषेक करने को हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए कांवरियां भूतेश्वर नाथ पहुंच कर हजारों की संख्या में जलाभिषेक किया। सावन के आखिरी सोमवार के चलते एक दिन पहले रविवार को दोपहर बाद कांवडिय़ों के आने से नगर केसरिया रंग से पट गया। बोलबम बोलबम के जयकारे से गरियाबंद शिवभक्तों की नगरी गूंज उठा। शनिवार देर रात से ही श्रद्धालुओं का जत्था नदियों से जलबोझी कर चौथे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए नाचते-गाते पहुंचने लगे थे। वहीं शिवभक्तों द्वारा भूतेश्वर नाथ आने वाले कांवडिय़ों और शिवभक्तों के लिए राजिम से लेकर गरियाबंद भूतेश्वर नाथ धाम तक भंडारे का आयोजन भी किया गया था। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की उपस्थिति में मंदिर पुजारी के प्रथम पूजा के बाद रात में ही दर्शन पूजन के लिए पट को खोल दिया गया था।
श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतार
गरियाबंद से लेकर भूतेश्वर नाथ धाम तक श्रद्धालुओं की लम्बी कतार देखते बन रही थी। कतार में लगी महिलाएं जहां शिव नाच गा रही थी मौका था बाबा की नगरी भूतेश्वरनाथ धाम जाने का । सावन की चौथे सोमवार को कांवर लेकर भूतेश्वरनाथ जानेवाले कांवरियों के जयकारों से रविवार सुबह से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा । राजिम त्रिवेणी संगम रायपूर महादेवघाट महासमुंद एवं राज्य के अन्य शहर से कांवरियों ने विधिवत पूजा -अर्चना कर जल को संकल्प करवा कर भूतेश्वर नाथ के लिए यात्रा शुरू की । रविवार को भूतेश्वरनाथ जानेवाले कांवरियों का सिलसिला सुबह 5 बजे से शुरू हो गया था आखिरी सोमवारी होने के कारण कांवरियों की भारी भीड़ देखने को मिली । कांवरिया गरियाबंद से होते हुए भूतेश्वरनाथ धाम पहुंचते हंै जहां स्नान कर मंदिर में भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर दोबारा भूतेश्वर नाथ जाने के लिए जल को संकल्प करवा कर निकलते हैं एक अनुमान है कि रविवार सुबह लगभग 20 हजार से अधिक महिला- पुरुष कांवर लेकर भूतेश्वरनाथ पहुंचे हुए थे।
युवाओं की मित्रमंडली ने कुछ ऐसा किया झूम उठे शिवभक्त
गरियाबंद के युवाओं की मित्रमंडली ने सुबह भांडरे का आयोजन किया वही शाम में लाइटिंग से पूरे शिवलिंग को सरोबर किया और साथ ही डीजे से पूरे शिवालय में भक्तिमय संगीत का कार्यक्रम रखा गया था। भोलेनाथ की बारात में शामिल हुए हज़ारों कांवडिए बारतियों के साथ शंकर पार्वती के वेशभूषा धारण किए शिवभक्तों की टोली बारात ऐसी जैसे सच में भोलेनाथ अपनी बारात ले कर चल रहे हो हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिवभक्त कांंवडिए अलग अलग अंदाज़ में अपने भोलेनाथ से मिलने पहुंचे हुए थे। रविवार को छत्तीसगढ़ के अलावा पड़ोसी राज्य ओडिशा से भी श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए आए थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 26, 2026 /
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
March 25, 2026 /
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...
By User 6 /
March 25, 2026 /
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...