Google Analytics Meta Pixel प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने एनएचएम द्वारा 800 पदों पर की जा रही है भर्ती - Ekhabri.com

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने एनएचएम द्वारा 800 पदों पर की जा रही है भर्ती

रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया नियमानुसार जारी है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिये न्यूनतम योग्यता बी.एस.सी. नर्सिंग/पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. नर्सिंग/जी.एन.एम. डिग्री/डिप्लोमा रखी गई थी। इसमें प्राप्त अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों की चयन सूची तैयार कर भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और पर्याप्त संख्या में मानव संसाधन उपलब्ध कराने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 800 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर भर्ती की जा रही है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने बताया कि मिशन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के कुल 800 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसके लिये 17 हजार 784 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों के परीक्षण के बाद पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी की गई थी। अभ्यर्थियों से इस सूची पर दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई थी, जिस पर ई-मेल के माध्यम से 620 आवेदकों द्वारा दावा-आपत्ति प्रस्तुत की गई थी। विज्ञापन में इस बात का स्पष्ट रूप से जिक्र था कि कुल पदों के विरूद्ध एक तिहाई परीक्षार्थियों को ही लिखित परीक्षा हेतु मेरिट के आधार पर आमंत्रित किया जायेगा। मिशन द्वारा दावा-आपत्ति के निराकरण के बाद विज्ञापन के नियमानुसार कुल पदों के विरूद्ध एक तिहाई अभ्यर्थियों को वर्गवार पात्रता अनुसार प्रवेश परीक्षा के लिए बुलाया गया।

आज विभिन्न संस्थाओं से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यालय आए जनप्रतिनिधियों को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद में हो रही भर्ती प्रक्रिया एवं उसके नियमों एवं वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा पूरी भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन में प्रकाशित नियमानुसार एवं पारदर्शी रूप से की जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट, e-KYC की समय सीमा बढ़ी, महिलाओं को मिली राहत…जानें नया अपडेट

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत अनिवार्य e-KYC की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पहले यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी...

दिल दहला देने वाली घटना : बच्चों के सामने पत्नी का गला काटा, सिर लेकर घूमाता रहा पति,फिर जो हुआ….

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...

रायपुर में गंदे पानी की सप्लाई पर मचा हड़कंप, नगर निगम ने तुरंत लिया सख्त एक्शन

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शहर के नगर निगम जोन-9 क्षेत्र में टैंकर के जरिए गंदे पानी की आपूर्ति का गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत मिलते ही नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

स्किन ग्राफ्टिंग से पलक का सफल पुनर्निर्माण, मरीज को नई दृष्टि

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल चिकित्सा प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 22 वर्षीय युवक को नई दृष्टि और सामान्य जीवन की ओर लौटने का अवसर दिया है। सड़क दुर्घटना...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...

छत्तीसगढ़ मनरेगा ई-केवाईसी में देश में अव्वल, 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...

बरनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की संख्या 200 के करीब पहुंची

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की पहल अब एक सफल उदाहरण के रूप में सामने आई है। कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके काले हिरणों की संख्या अब...