Google Analytics Meta Pixel चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ताइवान ने भी शुरू किया सैन्य अभ्यास - Ekhabri.com

चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ताइवान ने भी शुरू किया सैन्य अभ्यास

चीन के सैन्य अभ्यास से संकट में घिरे ताइवान ने अब आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ताइवान ने भी मंगलवार को सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया। ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने यह आरोप भी लगाया कि अमेरिकी हाउस स्पीकर नैैंसी पेलोसी की यात्रा के विरोध में सैन्य अभ्यास शुरू करने वाला चीन उनके देश पर हमले की तैयारी कर रहा है। ताइवान की आठवीं सेना कोर के प्रवक्ता लो वोई-जे ने कहा कि सेना ने कई घंटे तक लाइव सैन्य अभ्यास किया। इसमें तोप समेत कई हथियारों से गोले दागे गए। ताइवानी सेना गुरुवार को भी सैन्य अभ्यास करेगी। इसके लिए सैकड़ों सैनिकों के साथ ही 40 होवित्जर तोपों को तैनात किया जाएगा।
ताइवान के सैन्य अभ्यास पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजिंग में चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि ताइवान स्ट्रेट में मौजूदा तनाव का मूल कारण ताइवान में सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) प्रशासन है। डीपीपी प्रशासन स्वतंत्रता के लिए विदेशी ताकतों के साथ मिली भगत कर चीन को उकसा रहा है। वे एक चीन नीति को नहीं मान रहे और यथास्थिति में बदलाव करने का प्रयास कर रहे हैैं। इस तरह के प्रयास कभी सफल नहीं होंगे। ताइवान की स्वतंत्रता कभी मंजूरी नहीं होगी। वह चीन का हिस्सा है।
चीन की सेना ताइवान के चारों तरफ अपना सैन्य अभ्यास जारी रखे हुए है। पहले उसका सैन्य अभ्यास रविवार को खत्म होना था। लेकिन चीन के ईस्टर्न थियेटर कमांड ने सोमवार को सैन्य अभ्यास जारी रखने का एलान किया था। उसने यह भी कहा था कि इसमें पनडुब्बी रोधी और समुद्री हमले पर फोकस किया जाएगा।
ताइवान के विदेश मंत्री वू ने चीन के सैन्य अभ्यास को अंतराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताया। चीन पर लगातार ताइवान स्ट्रेट में मध्य रेखा का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। चीन ने क्षेत्र में कई युद्धपोत उतारे हैं और 100 के करीब लड़ाकू विमानों से सैन्य अभ्यास कर रहा है। मिसाइलें भी दाग रहा है। मंगलवार को भी उसके 16 लड़ाकू विमानों ने ताइवान के वायु सीमा का उल्लंघन किया। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैैं। वू ने ताइवान स्ट्रेट में शांति और स्थिरता की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सहयोग की अपील की।
बाइडन ने जताई चिंता
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को पेलोसी की यात्रा के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में चीन के सैन्य अभ्यास पर चिंता तो जताई। हालांकि, यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि चीन इससे आगे कुछ करेगा। अमेरिकी रक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दोहराया कि चीन अभी कम से कम दो साल ताइवान पर हमला नहीं करेगा।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

घर के मंदिर में लगा रहे हैं घंटी, तो जानिए यह खास बात, कहीं आपसे भी ना हो जाए गलती

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...