Google Analytics Meta Pixel 250 किलो लड्डू भेंटकर अरुण साव का स्वागत - Ekhabri.com

250 किलो लड्डू भेंटकर अरुण साव का स्वागत

रायपुर। रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष अरुण साव का स्वागत किया गया। बारिश भी भाजपाइयों को रोक न सकी। भीगते हुए कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद… जिंदाबाद के नारे लगाते हुए नए प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। एयरपोर्ट पर एक मंच भी बनाया गया था। बाहर आते ही इस मंच पर साव ने कार्यकतार्ओं का अभिवादन स्वीकारा। डॉ.रमन सिंह साव का स्वागत करने एयरपोर्ट नहीं पहुंचे। वो एकात्म परिसर में साव से मिलने प्रदेश के अन्य भाजपा नेताओं के साथ मौजूद थे। एयरपोर्ट में कार्यकतार्ओं से मिलने के दौरान पूर्व मंत्री राजेश मूणत साव की गाड़ी के बोनट पर चढ़ गए। जिंदाबाद का नारा लगाकर उन्हें माला पहनाई। इसके बाद खुली गाड़ी में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल , नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के साथ प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रायपुर में साव की इंट्री हुई। इसे ग्रैंड वेलकम बनाने हाथों में भाजपा का झंडा लिए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकतार्ओं ने बाइक रैली निकाली। सैंकडों बाइक साव के काफिले के आगे चल रही थीं। जगह-जगह पर आतिशबाजी, पुष्प वर्षा, धान, फल, खुमरी, पगड़ी से अरुण साव का स्वागत किया गया। तेलीबांधा तालाब के पास रास्ते में साव को 10 फीट का बुके और 251 किलो लड्डू भेंट कर स्वागत किया गया। साव तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में भी शामिल हो रहे हैं।यात्रा एकात्म परिसर से निकलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा तक गई। इसके बाद नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने नवीन बाजार स्थित डॉ.खूबचंद बघेल की प्रतिमा पर, उसके बाद,तत्यापारा चौक स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर व आजाद चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

By User 6 / August 19, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

कोरिया के जीराफूल चावल की बढ़ी पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को बेहतर बाजार

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...