हरियाणा सरकार ने गोवा सरकार को पत्र लिखकर भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत की सीबीआई जांच की सिफारिश करने का अनुरोध किया है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने इस प्रस्ताव पर विचार करने की बात कही है। गोवा पुलिस ने हरियाणा के डीजीपी पीके अग्रवाल को इस मामले की स्टेटस रिपोर्ट दे दी है। इसमें अब तक की पूरी कार्रवाई का जिक्र है। इसके अनुसार सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह ने सोनाली फोगाट को दो बार पानी में मिलाकर मेथामफेटाइन (एमडीएमए) ड्रग्स दिया था।
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि सोनाली के परिवार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर सीबीआई जांच की मांग की थी। गोवा के डीजीपी जयपाल सिह ने कहा कि गोवा पुलिस इस मामले की जांच में सक्षम है। इस मामले में सुधीर सांगवान, सुखविदर, होटल ग्रैैंड लिनोय के वेटर दत्ता प्रसाद गांवकर, कर्लीज होटल के मालिक एडविन न्यून्स और नशा तस्कर रामा उर्फ रामादास मांडरेकर को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पहले होटल और फिर क्लब में पानी में मिलाकर दिया एमडीएमए
पुलिस पूछताछ में सुधीर सांगवान ने बताया कि सोनाली, सुखविंदर और उसने पहले होटल के कमरे में एमडीएमए ड्रग लिया। इसके बाद कर्लीज क्लब के लिए निकले। वह ड्रग की कुछ मात्रा को पानी की बोतल में डालकर क्लब साथ ले गया था। बची हुई ड्रग्स के पैकेट को पैंट की जेब में रख लिया। कर्लीज क्लब में भी ड्रिक में उसने ड्रग मिलाया, जिसे तीनों ने पिया।
टायलेट के फ्लश टैैंक में छिपा दी थी ड्रग्स मिली पानी की बोतल
सुधीर के मुताबिक क्लब में सोनाली ने बताया था कि वह काफी असहज महसूस कर रही हैं। इसके बाद उनके कहने पर वह बाथरूम में ले गया, जहां सोनाली को उल्टी हुई। हालत बिगड़ती देख सुधीर डर गया और उसने बाकी बचे ड्रग्स को पानी की बोतल में डालकर क्लब की पहली मंजिल पर बने टायलेट के फ्लश टैंक में डालकर ढक्कन बंद कर दिया। इसके बाद अंजुना पुलिस सुधीर व सुखविंदर को लेकर कर्लीज क्लब गई और उनकी निशानदेही पर ड्रग्स वाली बोतल बरामद की। एफएसएल की जांच में पता चला कि बोतल में भरा पदार्थ मेथामफेटाइन ड्रग्स है। इसका वजन 2.20 ग्राम था।
12 हजार रुपये में वेटर से खरीदी थी ड्रग्स
गोवा पुलिस के मुताबिक, नशा तस्कर रामा मांदरेकर ने ड्रग्स उपलब्ध कराया था। वह सफेद कार से ग्रैंड लियोनी रिसोर्ट पहुंचा था। उसने रिसोर्ट के वेटर दत्ता प्रसाद को ड्रग्स सौंपी थी। दत्ता प्रसाद ने सुधीर और सुखविदर को पांच हजार और सात हजार में ड्रग्स के दो पैकेट बेचे थे।
गोवा के डीजीपी जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस की पांच सदस्यीय टीम मंगलवार शाम तक हिसार पहुंचेगी। हिसार में सोनाली के परिवार के सदस्यों सहित अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे और उन जगहों का दौरा किया जाएगा जहां सोनाली अक्सर आती जाती थीं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 29, 2026 /
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...