Google Analytics Meta Pixel प्यून के 91 पदों के लिए सवा 2 लाख आवेदन - Ekhabri.com

प्यून के 91 पदों के लिए सवा 2 लाख आवेदन

सीएमआईई बता रहा 0.4% बेरोजगारी दर
रायपुर. छत्तीसगढ़ में रोजगार से जुड़े दो आंकड़े सामने आए हैं। दोनों ही चौंकाने वाले हैं। अर्थव्यवस्था से जुड़े एक थिंक टैंक सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी का दावा है कि अगस्त महीने में छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर 0.4% रही। यानी तकनीकी रूप से कोई भी बेरोजगार नहीं है। इसी बीच सामने आया है कि चपरासी के 91 पदों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सवा दो लाख आवेदन आए हैं। यह परीक्षा 25 सितम्बर को प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जानी है। हालांकि यह पहली बार है जब लोक सेवा आयोग की परीक्षा के जरिए प्यून की भर्ती की जा रही है। बताया जा रहा है, केवल आठवीं पास योग्यता वाली इस परीक्षा के लिए बड़ी एकेडमिक और तकनीकी डिग्री वाले युवा भी फॉर्म भर चुके हैं। इसको बेरोजगारी का परिणाम बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह बताता है, बड़ी संख्या में शिक्षित बेरोजगार किसी भी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। उनको लगता है कि चपरासी का पद भी मिल गया तो उनकी बेरोजगारी दूर हो जाएगी। हालांकि इसमें एक तथ्य यह भी है कि ये आवेदन करने वालों में बड़ी संख्या उनकी भी है, जो अभी दूसरे पदों के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं दे रहे हैं। ऐसे लोगों का मानना है कि यदि वे प्यून बन गए तो परीक्षा देने की आयु सीमा, सरकारी नौकरी होने के कारण बढ़ जाएगी और वे फिर ज्यादा बार बड़े पदों के लिए प्रयास कर सकेंगे। इस बीच सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी ने अगस्त महीने के बेरोजगारी के आंकड़े जारी किए हैं। इसमें कहा गया है, अगस्त महीने में छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर 0.4% रही। इसका सामान्य से मतलब है कि काम करने योग्य प्रत्येक 100 में से एक व्यक्ति भी बेरोजगार नहीं है। छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर देश में सबसे कम है। नए आंकड़ों में राष्ट्रीय बेरोजगारी दर 8.3% बताई गई है। इसी संस्था ने जुलाई का जो आंकड़ा जारी किया था, उसमें प्रदेश की बेरोजगारी दर 0.8% और मार्च-अप्रैल में 0.6% तक थी।

Read Also  रायपुर, दुर्ग और भिलाई में जियो ट्रू 5जी शुरू

हरियाणा में सबसे अधिक बेरोजगारी

सीएमआईई की रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा 37.3% की बेरोजगार दर के साथ सबसे खराब स्थिति में हैं। उसके बाद जम्मू-कश्मीर 32% और राजस्थान 31% का नंबर आता है। झारखंड में 17.3 और त्रिपुरा में 16.3% लोग बेरोजगार हैं। वहीं गोवा और बिहार भी रोजगार के मामले में पिछड़े हुए हैं। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्यों में सबसे अच्छी स्थिति महाराष्ट्र की है। वहां बेरोजगारी दर 2.2% ही है। मध्य प्रदेश और ओडिशा में यह 2.6% तक है। वहीं उत्तर प्रदेश में 3.9% और आंध्र प्रदेश में 6 व तेलंगाना में 6.9% तक है। पड़ोस में सबसे अधिक बेरोजगारी दर झारखंड में है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

रायगढ़ के परीक्षा केंद्र में नकल का खेल, पैसे नहीं देने पर छात्रों को रोका

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...

गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...