हांगकांग के एक क्रिकेटर ने भारत से हार के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को स्टेडियम में ही प्रपोज किया। हांगकांग के बल्लेबाज किंचित शाह ने एशिया कप में भारत के खिलाफ मुकाबले के बाद यह कारनामा किया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार रात भारत-हांगकांग की टीम आमने-सामने थी। टीम इंडिया 40 रन से मुकाबला अपने नाम कर सुपर-4 में पहुंच गई। मगर किंचित शाह इस से विचलित नहीं हुए, बल्कि उसी मैदान में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर मंजिल पा लिया।
मुंबई में पैदा हुए किंचित जब हांगकांग आए, तब महज तीन महीने के थे। अपने पिता को क्रिकेट खेलता देख, 10 साल की उम्र में उन्होंने भी लेदर बॉल क्रिकेट में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। दुबई में भारत के खिलाफ चौथे नंबर पर आकर बल्लेबाजी करते हुए किंचित ने 28 गेंद में 30 रन बनाए। मैच खत्म होने के बाद वह सीधे स्टैंड्स की ओर चले गए, जहां उनकी गर्लफ्रेंड बैठकर मैच देख रहीं थीं। किंचित उनके पास पहुंचे और घुटनों पर बैठकर अपने प्यार का इजहार कर दिया। इस दृश्य को देखकर पूरी हांगकांग टीम उत्साह से तालियां बजा रही थी। इस सीन को बिग स्क्रीन के जरिए कमेंटेटर गौतम गंभीर, संजय बांगड़ और शो होस्ट जतिन सप्रू भी देख रहे थे। हर कोई मंत्रमुग्ध रह गया।
भारत ने एशिया कप टी-20 क्रिकेट मैच में हांगकांग को 40 रन से हराकर ग्रुप ए से सुपर चार में प्रवेश किया। भारत की यह लगातार दूसरी जीत है, उसने टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। ग्रुप बी से अफगानिस्तान सुपर चार में पहुंच चुकी है। भारत ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद दो विकेट पर 192 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में हांगकांग की टीम ने पूरे ओवर खेले और पांच विकेट गंवाकर 152 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव की 26 गेंद में 68 रन की आक्रामक पारी और विराट कोहली (नाबाद 59 रन) ने अर्धशतक जमाया। कोहली ने काफी समय के बाद अर्धशतक जड़ा। इससे पहले उन्हाोंने 18 फरवरी को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ 52 रन बनाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ 34 गेंद में 35 रन की पारी खेलने वाले कोहली ने 44 गेंद की पारी में एक चौका और तीन छक्के जड़े।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 19, 2026 /
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...