Google Analytics Meta Pixel महिला टी-20 विश्वकप में बांग्ला देश को हराकर टीम इंडिया का विजयी क्रम जारी - Ekhabri.com

महिला टी-20 विश्वकप में बांग्ला देश को हराकर टीम इंडिया का विजयी क्रम जारी

16 साल की युवा ओपनर शेफाली वर्मा की 39 रन की आतिशी पारी और लेग स्पिनर पूनम यादव (18 रन पर तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने अपना शानदार अभियान जारी रखते हुए आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को बंगलादेश को 18 रन से पराजित कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

भारत ने अपने पहले मैच में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को चौंकाया था और अब उसने बंगलादेश का शिकार कर लिया। भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 142 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने के बाद बंगलादेश की चुनौती को आठ विकेट पर 124 रन पर थाम लिया। बड़े शॉट खेलने के लिए मशहूर शेफाली ने मात्र 17 गेंदों पर दो चौके और चार छक्के लगाते हुए 39 रन बनाए। उन्होंने तानिया भाटिया (2) के साथ पहले विकेट के लिए 16 रन और जेमिमा रॉड्रिग्स (34) के साथ दूसरे विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी की। शेफाली छठे ओवर में टीम के 53 के स्कोर पर आउट हुईं।

शेफाली ने पारी के पहले ही ओवर में जहांआरा आलम की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ दिया। उन्होंने दूसरे ओवर में सलमा खातून पर भी छक्का उड़ाया। हालांकि इस ओवर में तानिया भाटिया आउट हो गयीं लेकिन शेफाली पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने तीसरे ओवर में जहांआरा की गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया। शेफाली ने छठे ओवर में पन्ना घोष पर छक्का मारा और इसी ओवर की तीसरी गेंद पर वह आउट हो गईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 11 गेंदों में आठ रन बनाए। उनका विकेट 78 के स्कोर पर गिरा। जेमिमा 37 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाकर चौथे बल्लेबाज के रुप में 92 के स्कोर पर पवेलियन लौटी। बंगलादेश के गेंदबाजों ने भारत की तूफानी शुरुआत के बाद अच्छी वापसी की और भारत को 20 ओवर में 142 रन तक रोक दिया। रिचा घोष ने 14 गेंदों में दो चौकों की मदद से 14 रन और वेदा कृष्णामूर्ति ने 11 गेंदों में चार चौकों के सहारे नाबाद 20 रन बनाए। कृष्णामूर्ति ने 18वें ओवर में नाहिदा अख्तर की गेंदों पर तीन चौके उड़ाए। इस ओवर में 15 रन पड़े और भारत के स्कोर को गति मिल गयी। वरना 17 ओवर की समाप्ति तक भारत का स्कोर 114 रन था। शिखा पांडे सात रन पर नाबाद रहीं।

Read Also  Breaking News: छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2 में रायपुर-राजनांदगांव संयुक्त विजेता

भारत ने गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में 132 रन बनाए थे। भारत के 142 रन इस टूर्नामेंट में अब तक किसी टीम का सर्वाधिक स्कोर है। बंगलादेश की तरफ से कप्तान सलमा ने 25 रन पर दो विकेट और पन्ना घोष ने 25 रन पर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बंगलादेश की पूरी टीम भारतीय गेंदबाजों के सधे प्रदर्शन के सामने टिक नहीं पायी। लेग स्पिनर पूनम ने चार ओवर में 18 रन पर तीन विकेट, तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने चार ओवर में 33 रन पर दो विकेट और शिखा पांडे ने चार ओवर में 14 रन पर दो विकेट तथा लेफ्ट ऑर्म स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड ने चार ओवर में 25 रन पर एक विकेट लेकर बंगलादेश को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया। भारत की पारी में विस्फोटक 39 रन बनाने वाली शेफाली को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। पहला विकेट पांच रन पर गंवाने के बाद मुर्शिदा खातून (30) और संजीदा इस्लाम (10) ने दूसरे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की। बंगलादेश एक समय दो विकेट पर 61 रन बनाकर अच्छी स्थिति में था लेकिन 66 रन तक चार विकेट गिर जाने के बाद वह मुकाबले से बाहर हो गया।

विकेटकीपर निगार सुलताना ने 26 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 35 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक ले जाने की कोशिश की लेकिन 17वें ओवर में गायकवाड ने जैसे ही सुल्ताना को आउट किया बंगलादेश का संघर्ष समाप्त हो गया। निचले क्रम में फाहिमा खातून ने 17, जहांआरा आलम ने 10 और रुमाना अहमद ने 13 रन बनाए। बंगलादेश की टीम आठ विकेट पर 124 रन तक ही पहुंच सकी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *