Google Analytics Meta Pixel इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड- विराट के लिए टॉस भी चुनौती, जो टीम हारी सफर लगभग खत्म - Ekhabri.com

इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड- विराट के लिए टॉस भी चुनौती, जो टीम हारी सफर लगभग खत्म

दुबई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज होने वाला मैच सेमीफाइनल में पहुंचने के नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। दोनों में से जो भी टीम यह मैच हारेगी, विश्व कप में उसका सफर लगभग खत्म हो जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि इस मैच को जीतने वाली टीम बाकी के तीन मैच जीतने में कामयाब होगी। बाकी के मैच अफगानिस्तान, नामीबिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले जाने हैं। पाकिस्तान टीम लगभग सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती विराट कोहली का टॉस नहीं जीतना है। पिछले मैच में भी पाकिस्तान के खिलाफ विराट टॉस नहीं जीत पाए थे। भारत और न्यूजीलैंड गु्रप-2 में मौजूद हैं। इस गु्रप में पाकिस्तान लगातार तीन मैच जीतकर छह अंकों के साथ नंबर-1 पर है और लगभग सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। अफगानिस्तान की टीम दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर है। नामीबिया दो अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड चौथे स्थान, भारत पांचवें और स्कॉटलैंड छठे स्थान पर है। आज भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले अफगानिस्तान और नामीबिया के बीच मुकाबला है। इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम दूसरे स्थान पर रहेगी। यानी भारतीय टीम मुकाबला जीतती है तो वह दो अंकों के साथ तीसरे स्थान या चौथे स्थान पर आएगी। भारत का तीसरा या चौथा स्थान जीत के अंतर पर तय होगा। इस मैच के बाद भारत का सामना अफगानिस्तान, नामीबिया और स्कॉटलैंड से होगा। उम्मीद है कि न्यूजीलैंड को हराने के बाद टीम इंडिया इन तीनों मैचों में जीत हासिल करेगी। ऐसा हुआ तो भारत आठ अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। वहीं, न्यूजीलैंड समेत अफगानिस्तान, नामीबिया और स्कॉटलैंड के सिर्फ छह अंक रह जाएंगे।
अगर न्यूजीलैंड जीतता है तो…
न्यूजीलैंड के खिलाफ अगर टीम इंडिया हार जाती है, तो आने वाले तीन मैचों में जीत हासिल करने पर भी भारत के छह अंक रह जाएंगे। इस स्थिति में टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। खासतौर पर न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान मैच के नतीजे यह तय करेंगे कि भारत सेमीफाइनल में पहुंच रहा है या नहीं। अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड से हार जाती है तो फैंस को दुआ करनी होगी कि अफगानिस्तान न्यूजीलैंड को हरा दे और खुद भारत से हार जाए। टीम इंडिया के लिए अच्छी बात यह है कि उसके आखिरी दो मुकाबले स्कॉटलैंड (5 नवंबर) और नामीबिया (8 नवंबर) से हैं। ऐसे में भारत नामीबिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ बड़े अंतर से जीत हासिल कर अपना नेट रन रेट बढ़ाकर न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान से आगे निकल सकता है। इस स्थिति में न्यूजीलैंड से हारकर भी टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...