Google Analytics Meta Pixel आईपीएल आक्शन -छत्तीसगढ़ क्रिकेट के हरप्रीत, अमनदीप, शुभम अग्रवाल, शशांक और शुभम सिंह भी  लिस्ट में, 20 लाख रखी गई है बेस प्राइज - Ekhabri.com

आईपीएल आक्शन -छत्तीसगढ़ क्रिकेट के हरप्रीत, अमनदीप, शुभम अग्रवाल, शशांक और शुभम सिंह भी  लिस्ट में, 20 लाख रखी गई है बेस प्राइज

रायपुर। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की मिनी आॅक्शन लिस्ट में छत्तीसगढ़ के भी पांच खिलाड़ियों का नाम है। इसमें छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम के कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया, अमनदीप खरे, शशांक सिंह, शुभम अग्रवाल और शुभम सिंह शामिल हैं। सभी खिलाड़ियों का बेस प्राइज 20 लाख रुपए रखा गया है। अप्रैल 2021 में शुरू होने वाले आईपीएल के लिए 18 फरवरी को चेन्नई में आॅक्शन होगा। इसमें नीलामी के लिए 1097 खिलाड़ियों को रजिस्टर किया गया है। इसमें 814 भारतीय और 283 विदेशी खिलाड़ी हैं। विदेशी में सबसे ज्यादा 56 खिलाड़ी वेस्टइंडीज के हैं। इसमें छत्तीसगढ़ के शीर्ष खिलाड़यों ने भी जगह बना ली है। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने बताया, आॅक्शन के लिए इस वर्ष सैयद मुश्ताक अलल टी-20 ट्रॉफी में खेलने वाले सभी खिलाड़ियों का नाम भेजा गया था। छत्तीसगढ़ से रजिस्टर हुए पांच खिलाड़ियों में से तीन पहले भी आईपीएल की किसी न किसी टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रायपुर के शशांक सिंह को राजस्थान रॉयल्स ने इस साल रिलीज कर दिया है। उनको करीब दो साल पहले टीम का हिस्सा बनाया गया था। मध्यप्रदेश की ओर से खेलते हुए हरप्रीत सिंह भाटिया को कोलकाता नाइट राइडर्स, पुणे वरियर्स और आरसीबी ने खरीदा था। 2017 के बाद किसी टीम ने भाटिया में रुचि नहीं दिखाई। शुभम अग्रवाल को 2017 में गुजरात लायंस ने खरीदा था। इसके बाद से नीलामी नहीं हो पाई।
मुश्ताक अली ट्रॉफी में निराशाजनक रहा है प्रदर्शन
कोरोना के बाद शुरू हुए सैयद मुश्ताक अली टी- 20 ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का प्रदर्शन खराब रहा। लीग के 5 मुकाबले में से महज एक मुकाबले में जीत दर्ज कर पाई थी, जबकि शुरूआती चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। टीम 4 पॉइंट के साथ अपने ग्रुप के पांचवें नंबर पर रही। अमनदीप खरे सिर्फ एक मैच में अर्धशतक लगा पाये थे। 2019-20 सीजन में छत्तीसगढ़ सेमीफाइनल खेला था। उसमें कर्नाटक से हार झेलनी पड़ी थी।
आक्शन में अधिकतर बल्लेबाज
आईपीएल के आॅक्सशन में छत्तीसगढ़ क्रिकेट के जिन पांच सितारों को रजिस्टर किया गया है, उनमें से अधिकतर बल्लेबाज हैं। हरप्रीत सिंह भाटिया बायें हाथ के बल्लेबाज हैं। वहीं अमनदीप खरे और शशांक सिंह भी बल्लेबाज हैंं। उनका स्ट्राइक रेट अच्छा है। शुभम अग्रवाल आलराउंडर हैं। गेंदबाजी उनकी ताकत है। वहीं शुभम सिंह लेगब्रेक गुगली के एक्सपर्ट बॉलर हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...