नई दिल्ली। बीसीसीआई का फिटनेस टेस्ट एकबार फिर सुर्खियों में आ सकता है क्योंकि छह भारतीय क्रिकेटर्स इसमें फेल हो गए हैं। सभी खिलाड़ी आईपीएल के स्टार क्रिकेटर माने जाते हैं, जो अपने दम से मैच का रूख पलटने का दम रखते हैं। बीसीसीआई के शीर्ष सूत्रों की माने तो विकेटकीपर संजू सैमसन, इशान किशन मध्यक्रम बल्लेबाज नीतिश राणा, लेग स्पिन ऑलराउंडर राहुल तेवतिया, पेसर सिद्धार्थ कॉल और जयदेव उनादकट टेस्ट में पास नहीं हो पाए। बीसीसीआई के नए 2 किमी दौड़ फिटनेस टेस्ट का आयोजन इसी हफ्ते बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में हुआ था। सूत्र ने बताया कि, क्योंकि यह एक नए प्रकार का फिटनेस टेस्ट है इसलिए सभी को कुछ समय बाद दूसरा मौका दिया जाएगा। अगर उस टेस्ट में भी ये खिलाड़ी पास नहीं हो पाते तो इंग्लैंड के खिलाफ टी-20, वन-डे सीरीज में चयन मुश्किल हो होगा। 2018 में संजू सैमसन, मोहम्मद शमी और अंबाती रायुडू यो-यो टेस्ट में फेल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए छोटे प्रारूप की टीम में जगह नहीं मिली थी। संजू, हाल ही में ऑस्ट्रेलिया गई भारतीय टीम के टी-20 स्क्वॉड का हिस्सा थे, उन्हें मौके भी मिले, लेकिन उसे भुनाने में केरल का यह विकेटकीपर बल्लेबाज पूरी तरह फेल रहा था। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, उन सारे 20 खिलाडिय़ों का टेस्ट हुआ, जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वन-डे सीरीज के साथ-साथ इस साल के अंत में टी-20 वल्र्ड कप के संभावितों में गिना जाता है। इस खास फिटनेस प्रोग्राम में 2 किमी रन टेस्ट के साथ यो-यो टेस्ट भी शामिल है। इस टेस्ट में बल्लेबाज, विकेटकीपर और स्पिनर को 8 मिनट 30 सेकेंड के भीतर 2 किमी दौडऩा होता है। जबकि तेज गेंदबाज को यही दौड़ 8 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होती है। छह खिलाड़ी टेस्ट में फेल हुए तो शेष जैसे-तैसे ही दौड़ पूरा कर पाए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...