क्रिकेट खिलाड़ियों जुटेंगे, एयरपोर्ट में होगी स्क्रीनिंग टेस्ट
भारत सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का होगा पूरी तरह से पालन
रायपुर। सड़क सुरक्षा के महत्व के विषय को लोगों तक पहुंचने और बढ़ाने के लिए नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 5 मार्च से 21 मार्च तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज क्रिकेेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कुल 15 मैच होंगे। जिसमें 500 से 10 हजार रूपए तक कीमत की टिकटें रखी गई हैं।
परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में कार्यकारणी समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। परिवहन मंत्री अकबर ने प्रवेश द्वार, बेरिकेट, पार्किंग, पानी, सेक्टरवार ग्रुप निर्धारण, विद्युत कनेक्शन, फ्लड लाईट, जनरेटर, एयर कंडिशन सहित सभी आवश्यक तैयारियां 5 मार्च से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में सचिव परिवहन डॉ. कमलप्रीत सिंह ने टूर्नामेंट आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट आयोजन में भारत सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। इसके तहत राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों को एयरपोर्ट में स्क्रीनिंग टेस्ट किया जाएगा। खिलाड़ियों को लाने के लिए बसों और उनके ठहरने के लिए उत्तम प्रबंध किए जा रहे हैं। क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान संचार व्यवस्था के लिए अस्थाई मोबाइल टावर भी लगाया जाएगा। बैठक में बताया गया कि टूर्नामेंट में टिकटों की कीमत अलग-अलग श्रेणियों में 500 से 10 हजार रूपए रखी गई है। इनमें सामान्य टिकट 500, 700, 1100 एवं 1500 रूपए तथा गोल्डन 6000, प्लेटिनम एवं सिलवर 8000 और बॉक्स 10 हजार रूपए निर्धारित की गई है।
बैठक में अपर परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा, संचालक खेल श्वेता सिन्हा, कलेक्टर डॉ.एस.भारतीदासन, रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. आनंद छाबड़ा, दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विवेका महानंद, आयुक्त एनआरडीए अय्याज तम्बोली, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, आयुक्त नगर निगम सौरभ कुमार, मुख्य अभियंता लोक निर्माण ज्ञानेश्वर कश्यप सहित विद्युत वितरण कम्पनी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और क्रिकेट लीग मैनेजमेंट ग्रुप मुंबई के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 11, 2026 /
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...