Google Analytics Meta Pixel शोध संगोष्ठी में 21 शोध पत्रों का वाचन - Ekhabri.com

शोध संगोष्ठी में 21 शोध पत्रों का वाचन

रायपुर। संचालनालय संस्कृति एवं पुरातत्त्व द्वारा महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर स्थित सभागार में छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक संत परम्परा पर दो दिवसीय शोध संगोष्ठी आयोजित की गई। इस संगोष्ठी के सभी सत्रों में 21 शोध पत्रों का वाचन किया गया।

शोध संगोष्ठी के चौथे अकादमिक सत्र में प्रोफेसर एल.एस. निगम ने स्वामी वल्लभाचार्य पर अपना वक्तव्य दिया एवं आचार्य रमेन्द्रनाथ मिश्र ने इस सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्रस्तुत शोध पत्रों की समीक्षा की और आयोजन के विषय के महत्व पर प्रकाश डाला। पाचवें सत्र में डॉ. सत्यभामा आडिल ने संत कबीर और धनी धर्मदास पर सभा को संबोधित किया। छठे सत्र में डॉ. ब्रज किशोर प्रसाद और ललित शर्मा ने महर्षि महेश योगी के पाण्डुका स्थित जन्मस्थल, आश्रम एवं प्राचीन भावातीत ध्यान पर सारगर्भित वक्तव्य दिये। डॉ. आभा रूपेन्द्र पाल ने सत्र की अध्यक्षता की।

संगोष्ठी के सातवें और अंतिम सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. पुनीत कुमार राय ने भारतीय संत परम्परा को रेखांकित करते हुए उसी तारतम्य में सरगुजा के संत गहिरा गुरूजी के जीवन यात्रा पर और उनके सामाजिक परिप्रेक्ष्य में योगदान पर विस्तार से चर्चा की। पद्मश्री राजमोहिनी देवी की सहयोगी आशा मानव ने उनके साथ भू-दान आंदोलन के दौरान किये गए संघर्षों को याद किया। अकादमिक सत्रों के समापन उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. पुरूषोत्तम चंद्राकर एवं साथियों द्वारा स्वामी आत्मानंद जी की गाथा एवं महंत लीलाधर साहू द्वारा कबीर भजन की प्रस्तुति दी गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...