Google Analytics Meta Pixel गुलाम नबी आजाद ने कहा.... इस दिन थाम लूंगा भाजपा का दामन - Ekhabri.com

गुलाम नबी आजाद ने कहा…. इस दिन थाम लूंगा भाजपा का दामन

नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद की राज्यसभा से विदाई होने के बाद तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री के राज्यसभा में अंतिम दिन सदन से विदाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए थे। पीएम मोदी ने गुलाम नबी आजाद को अपना अच्छा दोस्त बताते हुए जमकर तारीफ की थी। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि गुलाम नबी आजाद भाजपा का दामन थाम सकते हैं, इन कयासों पर विराम लगाते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जिस दिन कश्मीर में काली बर्फ गिरेगी, उस दिन मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल होऊंगा। गुलाम नबी आजाद ने एक मीडिया संस्थान को दिए साक्षात्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने संबंधों से लेकर भाजपा का थामने तक कई मुद्दों पर खुलकर बात की। जब गुलाम  नबी आजाद से भाजपा में शामिल होने को लेकर पूछा गया, इस पर  उन्होंने कहा कि जिस दिन कश्मीर में काली बर्फ गिरेगी, उस दिन मैं भाजपा का दामन थाम लूंगा। भाजपा ही क्यों उस दिन मैं किसी भी दूसरी पार्टी में शामिल हो जाऊंगा।
-टीवी डिबेट लड़ते थे मोदी और गुलाम नबी आजाद 
गुलाम नबी आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने रिश्तों को लेकर कहा कि हम दोनों एक-दूसरे को 90 के दशक से जानते हैं। हम दोनों महासचिव थे और हम विभिन्न विचारों का प्रतिनिधित्व करने वाली टीवी डिबेट में शामिल होते थे। हम डिबेट के दौरान एक-दूसरे से जमकर लड़ते थे, लेकिन जिस दिन हम लोग जल्दी पहुंच जाते थे, उस दिन एक साथ बैठकर चाय पीते थे और आपस में लंबी बातें किया करते थे। उसके बाद हम एक-दूसरे को मुख्यमंत्रियों के रूप में जाने थे। फिर प्रधानमंत्री की बैठकों में, गृह मंत्री की बैठकों में, तब वे मुख्यमंत्री थे और मैं स्वास्थ्य मंत्री था और हम हर 10-15 दिन में अलग-अलग मुद्दों पर बोलते थे। इस तरह हमारी एक-दूसरे से पहचान और रिश्ते बेहद पुराने हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...