Google Analytics Meta Pixel देश में कोरोना से 24 घंटे में 132 की मौत, लगातार दूसरे दिन 5600 से ज्यादा नए मामले आए - Ekhabri.com

देश में कोरोना से 24 घंटे में 132 की मौत, लगातार दूसरे दिन 5600 से ज्यादा नए मामले आए

भारत में कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या में इजाफा लगातार जारी है। देश में अब लगातार दो दिन में संक्रमण के 5600 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5609 केस सामने आए हैं, जबकि एक दिन पहले ही 5611 नए संक्रमित दर्ज हुए थे। इसी के साथ वीरवार तक देश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 12 हजार के आंकड़े पर पहुंच गई। पिछले 24 घंटों की बात करें तो देश में 132 लोगों की मौत हुई है। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या भी अब देश में 3435 हो गई है।

बता दें कि देश में कोरोना के कुल 112359 केसों में 58802 एक्टिव केस हैं, वहीं 45299 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है या फिर वह ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक सर्वाधिक 1390 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 39297 हो गई है।

देश के टॉप 10 राज्य में ये है कोरोना वायरस की स्थिति

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की बड़ी तहाबी देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र में कोविड-19 के कुल 39297 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से 10318 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इस राज्य में अब तक सबसे अधिक 1390 लोगों की जान जा चुकी है।

दिल्ली: दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार बढ़ते ही जा रही है। राजधानी में कोरोना वायरस के अब तक 11088 मामले आ चुके हैं। कोविड-19 महामारी से जहां 176 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 5192 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।

Read Also  कोरोना से अनाथ हुए बच्चों का खर्च उठाएगी इस राज्य की सरकार

गुजरात: महाराष्ट्र के बाद कोविड-19 ने सबसे ज्यादा गुजरात में तबाही मचाई है। गुजरात में कोरोना के 12 हजार मामले पार कर चुके हैं। यहां 12537 मामले अब तक आए हैं, जिनमें 749 लोगों की मौत हो चुकी है और 5219 लोग या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश भी कोरोना वायरस का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 5735 हो गई है, जिनमें से 267 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा, 2733 लोग ठीक हो चुके हैं।

तमिलनाडु: तमिलनाडु में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 13 हजार पार कर चुकी है। इस राज्य में अब तक 13191 कोरोना के मामले आ चुके हैं। यहां इस महामारी से 87 की मौत भी हो चुकी है और 5882 पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं।

आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक 2602 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 1640 लोगों का इलाज हो गया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यहां 53 की मौत भी हुई है।

बिहार: कोरोना वायरस के बिहार में अब तक 1674 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, बिहार में कोरोना वायरस से 10 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 571 लोग ठीक हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश: यूपी में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।  अब तक यहां 5175 केस आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 3066 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और 127 लोगों की मौत हो चुकी है।

Read Also  सांसदों के निलंबन को लेकर केंद्र पर बरसीं सोनिया गांधी, कहा- ये इतिहास बदलने की साजिश

राजस्थान: राजस्थान में भी कोरोना के मामलो में काफी तेजी देखी जा रही है। यहां कोरोना वायरस के अब तक 6015 मामले सामने आ चुके हैं। 147 लोगों की मौत का मामला सामने आया है, वहीं 3404 लोग ठीक हो चुके हैं।

पश्चिम बंगाल: बंगाल में भी कोरोना कहर बरपा रहा है। यहां कोरोना वायरस के अब तक 3103 संक्रमित मामले सामने आए हैं, जिनमें से 1136 की मौत हो चुकी है। इनमें से 253 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई रफ्तार, चित्रकोट समेत 20 स्थल होंगे विकसित  

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *