Google Analytics Meta Pixel आयकर छापा-अनुराग के पास 806 करोड़ की प्रॉपर्टी, तापसी भी निकली करोड़पति - Ekhabri.com

आयकर छापा-अनुराग के पास 806 करोड़ की प्रॉपर्टी, तापसी भी निकली करोड़पति

 

 

कार्यवाही: चार फिल्मी हस्तियों के ठिकानों पर

मुंबई। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बुधवार को मुंबई और पुणे में बॉलीवुड की 4 हस्तियों के ठिकानों पर छापे मारे। इनमें एक्ट्रेस तापसी पन्नू, प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप, विकास बहल और मधु मंटेना शामिल हैं। आईटी रेड के बाद अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा गर्म है। इस बीच, कुछ रिपोर्ट्स के हवाले से दोनों कलाकारों की नेटवर्थ को लेकर भी दावे किए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा 806 करोड़ की संपत्ति अनुराग कश्यप के पास बताई गई है, वहीं तापसी पन्नू के पास 44 करोड़ की संपत्ति है।

छापों की वजह क्या है?
अब तक आईटी डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन डिपार्टमेंट को फैंटम फिल्म्स कंपनी के कामकाज और लेनदेन में गड़बड़ी का शक है। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, अनुराग कश्यप की फिल्में लगातार फ्लॉप होती रहीं, लेकिन उनकी प्रॉपर्टीज उस अनुपात में ज्यादा होने का शक है। इसलिए वे भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के रडार पर आए हैं। विकास बहल भी मधु मंटेना के साथ भावेश जोशी: सुपरहीरो, ह्यहाई जैक, मुक्काबाज, ट्रैप्ड के को प्रोड्यूसर थे। ये सब फ्लॉप रही थीं। लेकिन इसके बाद भी मधु मंटेना ने 500 करोड़ के बजट में रामायण पर और 200 करोड़ में द्रौपदी (महाभारत) पर फिल्म बनाने की घोषणा की थी।तापसी पन्नू के पास मौजूदा समय में ढेर सारी फिल्में हैं। एक फिल्म का वे 8 करोड़ चार्ज करती हैं। लेकिन उनके खाते में भी इतनी हिठ फिल्मे नही है जो वह इतना पैसा कमा ले।तेलुगु फिल्मों में तीन साल काम करने के बाद तापसी ने 2013 में फिल्म ‘चश्मे-बद्दूर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वे ‘बेबी’, ‘बदला’, ‘सांड की आंख’, ‘मिशन मंगल’ और ‘मनमर्जियां’, ‘थप्पड़’ जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। तापसी की अपकमिंग फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’, ‘लूप लपेटा’, ‘रश्मि रॉकेट’ और ‘शाबाश मिठू’ हैं।
अनुराग कश्यप की सालाना कमाई 60 करोड़ से ज्यादा
वेबसाइट सीएनॉलेज के मुताबिक, लीक से हटकर सिनेमा बनाने के लिए मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के पास 806 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। एक फिल्म का निर्देशन करने के लिए अनुराग को तकरीबन 11 करोड़ रुपए मिलते हैं। वे एक साल में करीब 60 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करते हैं। उनकी एक महीने की इनकम 6 करोड़ रुपए से ऊपर है।अनुराग कश्यप के पास 4 करोड़ रुपए की लग्जरी कारें हैं। हर साल वे कम से कम 9.8 करोड़ रुपए का इनकम टैक्स भरते हैं। अनुराग ने ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘गुलाल’, ‘नो स्मोकिंग’, ‘देव डी’, ‘गैंग्स आॅफ वासेपुर’ और ‘बॉम्बे वेलवेट’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।
छापेमारी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल,भाजपा ने दी तीखी प्रतिक्रिया
बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप, एक्ट्रेस तापसी पन्नू और मधु मनटेना के घर आयकर विभाग की छापेमारी के बाद सियासत गरमा गई है। इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार को घेर रही है। वहीं, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस के सवालों की कोई गिनती है? जब सुरक्षा बल आतंकियों को मारते हैं, ये तब भी सवाल पूछते हैं।उन्होंने कहा कि जब स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा होती है तब भी कांग्रेस सवाल पूछती है, इसलिए जो एजेंसियां हैं उनको स्वतंत्र ढंग से काम कर देना चाहिए, इस पर सवाल उठाने का कोई फायदा नहीं है. दरअसल, पूर्व सीएम और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री अशोक चव्हाण ने आयकर विभाग की छापेमारी को मोदी सरकार की बदले की भावना की कार्रवाई बताया है।
वहीं, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुवेर्दी ने ट्वीट किया कि उम्मीद है कि हमारे देश का आयकर विभाग जल्द ही बंधुआ गुलामी की स्थिति से बाहर आएगा. ऐसी ही उम्मीद ईडी और सीबीआई के लिए भी है। इधर, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि पिछले कई दिनों से अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ बोल रह थे, इसलिए उन्हें दबाने के लिए सरकार द्वारा ईडी की कार्रवाई की गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

नक्सलियों के खजाने तक पहुंची सीआरपीएफ की टीम, 8 डंप बरामद

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...