इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में मंगलवार शाम एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित विशेष भोज के दौरान इथियोपियाई गायकों ने भारत के राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की बेहद सुरीली और मनमोहक प्रस्तुति दी। विदेशी धरती पर और विदेशी कलाकारों के मुख से अपनी संस्कृति के ये स्वर सुनकर प्रधानमंत्री मोदी बेहद भावुक और उत्साहित नजर आए। उन्होंने तालियां बजाकर कलाकारों का हौसला बढ़ाया और इस पल को यादगार बताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री अबी अहमद अली द्वारा आयोजित डिनर में इथियोपियाई गायकों द्वारा ‘वंदे मातरम्’ का गायन सुनना एक अत्यंत भावुक क्षण था, वो भी ऐसे समय में जब भारत ‘वंदे मातरम्’ रचना के 150 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। गौरतलब है कि बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित इस गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर भारत में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और संसद के शीतकालीन सत्र में भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर चर्चा की गई थी।
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से नवाजा गया। इस सम्मान को स्वीकार करते हुए पीएम मोदी ने इथियोपियाई सरकार और वहां के लोगों के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक द्वारा सम्मानित होना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने पूरी विनम्रता के साथ यह सम्मान उन अनगिनत भारतीयों को समर्पित किया, जिन्होंने वर्षों से दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बनाने में योगदान दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत स्वास्थ्य, शिक्षा और डिजिटल क्षमता जैसे क्षेत्रों में इथियोपिया के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इथियोपिया में एक सफल दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण के लिए आज ओमान रवाना होंगे। सुल्तान हैथम बिन तारिक के निमंत्रण पर हो रही यह यात्रा बेहद खास है क्योंकि यह भारत और ओमान के बीच राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर हो रही है। यह पीएम मोदी की ओमान की दूसरी यात्रा होगी, जो खाड़ी क्षेत्र में भारत की मजबूत होती पकड़ और कूटनीतिक संबंधों को दर्शाती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...