Google Analytics Meta Pixel पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा समेत 6 गिरफ्तार - Ekhabri.com

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा समेत 6 गिरफ्तार

हरियाणा की मशहूर ट्रैवल ब्लॉगर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा सहित छह लोगों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यूट्यूबर ज्योति ‘ट्रैवल विद जो’ यूट्यूब चैनल चलाती हैं, पर संवेदनशील जानकारी साझा करने और पाकिस्तान के पक्ष में सोशल मीडिया पर प्रचार करने का आरोप है। यह गिरफ्तारी हरियाणा और पंजाब में सक्रिय एक जासूसी नेटवर्क के खुलासे के बाद हुई। जांच एजेंसियों का कहना है कि ज्योति ने पाकिस्तान की सकारात्मक छवि पेश करने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल का इस्तेमाल किया और भारत विरोधी प्रचार को बढ़ावा दिया।

 

 

ज्योति ने 2023 में कमीशन के जरिए वीजा लेकर पाकिस्तान की यात्रा की थी। वहां उनकी मुलाकात पाकिस्तान हाई कमीशन के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई, जिसके साथ उनके गहरे संबंध बने। दानिश ने ज्योति को ISI के अन्य एजेंट्स, अली अहसान और शाकिर उर्फ राणा शहबाज (ज्योति के फोन में ‘जट्ट रंधावा’ के नाम से सेव) से मिलवाया। ज्योति ने वॉट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म्स के जरिए इनसे संपर्क बनाए रखा और संवेदनशील जानकारी साझा की।

 

 

ज्योति के अलावा, पंजाब के मलेरकोटला से 32 वर्षीय गजाला, यामीन मोहम्मद, हरियाणा के कैथल से देविंदर सिंह ढिल्लो, और नूंह से अरमान को भी गिरफ्तार किया गया है। गजाला दानिश के साथ वित्तीय लेन-देन और वीजा प्रक्रिया में शामिल थी। देविंदर ने पटियाला छावनी के वीडियो भेजे, जबकि अरमान ने भारतीय सिम कार्ड्स और डिफेंस एक्सपो 2025 की जानकारी साझा की। यह नेटवर्क कमजोर पृष्ठभूमि वाले लोगों को निशाना बनाता था, उन्हें पैसे और रिश्तों का लालच देकर फंसाया गया।

Read Also  छत्तीसगढ़ में दिव्यांग छात्र 'श्रीकांत' ने 10वीं में हासिल किए 86.33% अंक

 

 

13 मई 2025 को दानिश को भारत सरकार ने ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ घोषित कर देश छोड़ने का आदेश दिया। ज्योति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152 और ऑफिसियल सीक्रेट्स एक्ट, 1923 की धाराओं 3, 4 और 5 के तहत केस दर्ज किया गया है। उसका लिखित कबूलनामा भी दर्ज हुआ है। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा, हिसार को सौंपी गई है। सरकार अब सोशल मीडिया पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और सख्त करने की योजना बना रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *