Kolkata Doctor Rape Murder case: पिछले दिनों कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 31 वर्षीय डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. इसे लेकर विरोध प्रदर्शन तेज है. लोग आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग पर अड़े हैं. इस घटना का पूरे देश में विरोध हो रहा है. अब टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने देश भर में बलात्कार की घटनाओं के खिलाफ अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक कड़ा संदेश पोस्ट किया है.
भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज सिराज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ‘देश के अलग-अलग हिस्सों में महिलाओं के दुष्कर्म पर समाचार रिपोर्टों की सुर्खियों का एक कोलाज लगाते हुए लिखा ‘इस बार आपके पास क्या बहाना है या क्या यह अभी भी उसकी गलती है, क्योंकि पुरुष तो पुरुष ही रहेंगे, है ना?”.
अय्यर बोले न्याय चाहिए
मोहम्मद सिराज के अलावा क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ने भी कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर पर अपना गुस्सा जाहिर किया था. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि ‘इतने सालों में कुछ भी नहीं बदला है।. उस बर्बर घटना और उसके बाद जो कुछ भी घटित हुआ, उससे पूरी तरह टूट गया हूं. ये जरूरी है कि हर अपराधी को जवाबदेह ठहराया जाए और कड़ी सजा दी जाए, हमें न्याय चाहिए.
क्या है पूरा मामला
दरअसल, 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर आरजी कर मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट में पीजी सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी. 8-9 अगस्त को उसकी बलात्कार के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई. ट्रेनी डॉक्टर रात को 2 बजे अपने जूनियर के साथ डिनर करने के बाद हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल में गई थी. सुबह 6 बजे उसकी अर्धनग्न बॉडी मिली. पुलिस के अनुसार, घटना सुबह 3 बजे से 6 बजे के बीच हुई थी. सीसीटीवी में आरोप संजय 4 बजे सेमिनार हॉल में जाते दिखा था. पुलिस ने इस मामले में 10 अगस्त को आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी ने हैवानियत की हदें पार कीं
पुलिस के अनुसार, आरोपी संजय हिंसक पोर्न वीडियो देखने का आदि था. वारदात को अंजाम देने से पहले उनसे शराब पी थी. पुलिस ने ट्रेनी डॉक्टर के परिवार को 12 अगस्त को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सौंपी, जिसमें खुलासा हुआ कि रेप और मारपीट के बाद आरोपी ने डॉक्टर की गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी. चार पेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया के ट्रेनी डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट्स पर गहरा घाव पाया गया. गला घोंटने से थायराइड कार्टिलेज टूट गया. आरोपी ने चश्मा तोड़कर आंखों में घुसा दिए थे. दोनों आंखों, मुंह और प्राइवेट पार्ट्स से खून बह रहा था. ये रूह कंपा देने वाली घटना है.
CBI कर रही मामले की जांच
बढ़ते विरोध प्रदर्शन के बाद इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा चुकी है. अखिल भारतीय सरकारी डॉक्टर संघ के अतिरिक्त महासचिव डॉ. सुवर्ण गोस्वामी ने दावा किया है कि प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ रेप नहीं बल्कि गैंगरेप हुआ था. पुलिस पर सबूतों को मिटाने की साजिश के आरोप भी लगे हैं.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...