Google Analytics Meta Pixel रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान - Ekhabri.com

रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने मासिक धर्म स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

इस ऑनलाइन कार्यक्रम का उद्देश्य *विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस* और *विश्व पर्यावरण दिवस* के प्रति जनजागरूकता को मजबूत करना था। कार्यक्रम का संचालन सना तमकीन ने किया, जबकि यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के संचार विशेषज्ञ अनिल गुलाटी ने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सामुदायिक आवाजों को कैसे प्रभावी बनाया जा सकता है।

 

संवाद में 20 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें डिजिटल क्रिएटर्स, पॉडकास्टर्स और शिक्षक शामिल थे। यूनिसेफ की जल, स्वच्छता और स्वास्थ्य अधिकारी बिरजा सतपथी ने मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, सामाजिक वर्जनाओं को समाप्त करने और समुदाय में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

वहीं, जलवायु विशेषज्ञ श्वेता पटनायक ने जलवायु परिवर्तन के बच्चों और समुदायों पर पड़ रहे प्रभावों को उजागर किया। स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेंद्र सिंह ने जनजागरूकता के लिए प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ निरंतर सहयोग की जरूरत बताई।

 

कार्यक्रम में असलम अहमद खान, निधि धनवानी, डॉ. सुधा वर्मा, शिवम त्रिवेदी, अब्दुल अजीज कुट्टी, पायल घोगरे, शुभम चौधरी, प्रखर अग्रवाल, आकांक्षा शुक्ला, आस्था वर्मा और आरजे अनिमेष सहित कई प्रतिभागियों ने अपने विचार साझा किए। चर्चा के दौरान युवाओं की भागीदारी, टिकाऊ मासिक धर्म उत्पादों और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया।

 

साथ ही, “रेड डॉट चैलेंज” जैसे सोशल मीडिया अभियानों के जरिए मासिक धर्म से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बातचीत करने और पुरुषों व लड़कों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।

Read Also  बड़ी खबर: माध्यमिक शिक्षा मंडल का फैसला 12 वीं के छात्र घर में बैठ कर देंगे परीक्षा

 

कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर व्यापक जागरूकता फैलाई जाएगी और समुदाय को एक *पीरियड फ्रेंडली वर्ल्ड* तथा बेहतर पर्यावरण की दिशा में प्रेरित किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *