रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की असामयिक मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहने और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। हादसे में घायल लोगों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ से अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हादसे से प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। घायलों के उपचार और पीड़ित परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।










