मुंबई निवासी स्वप्निल रमेश चौहान ने गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) 12 में बुधवार रात प्रसारित एपिसोड में 25 लाख रुपये की राशि जीती। 38 वर्षीय स्वप्निल मुंबई में बतौर कंस्ट्रक्शन कंसल्टेंट काम करते हैं। शो में उन्होंने उपलब्ध चारों लाइफ लाइन का इस्तेमाल करते हुए 13वें सवाल तक सही जवाब दिया, लेकिन 50 लाख रुपये के 14वें सवाल का जवाब न दे पाने की स्थिति में उन्होंने 25 लाख रुपये लेकर खेल छोड़ना ही उचित समझा।
वह नासिक की मृणालिका दुबे के बाद केबीसी के इस सीजन में 25 लाख रुपये की राशि जीतने वाले दूसरे प्रतिभागी बने हैं। वैसे तो स्वप्निल शुरुआती सीजन से ही केबीसी देखते आएं हैं, लेकिन उन्होंने इस साल पहली बार केबीसी की हॉटसीट तक पहुंचने की कोशिश की और पहली बार में ही सफलता उनके हाथ लगी। मूलत: महाराष्ट्र के नागपुर जिले के निवासी स्वप्निल कुछ वर्ष पहले अपनी आजीविका चलाने सपरिवार मुंबई आ गए थे। उनकी पत्नी श्रद्धा चौहान उनकी कंस्ट्रक्शन कंपनी में ही एचआर डायरेक्टर का काम देखती हैं।
स्वप्निल ने कहा कि इस शो में मेरे आने का उद्देश्य सिर्फ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से मिलना था। पैसे तो कभी भी कमा सकते हैं, लेकिन अमिताभ जैसी हस्ती से मिलने का मौका बार-बार नहीं मिलता है। शो में पहली बार साक्षात अमिताभ के सामने बैठकर उनकी आवाज सुनना मेरे लिए सबसे यादगार पल है। लॉकडाउन के दौरान मैंने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर ग्रामीण बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल का प्रबंध किया था। शो में जीती हुई राशि का कुछ हिस्सा मैं ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित रहने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को मोबाइल फोन उपलब्ध कराने में भी खर्च करूंगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर। राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन किया है। इसमें विजेंद्र सिंह को अयुक्त नगर निगम चिरमिरी बनाया गया है। इसी तरह राजीव पांडे को भिलाई आयुक्त से उच्च शिक्षा अपर संचालक, शशांक पांडे सोईओ...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...