Google Analytics Meta Pixel IPL शुरू हुआ नहीं, मैच फिक्सिंग के मामले में दो क्रिकेटर सस्पेंड - Ekhabri.com

IPL शुरू हुआ नहीं, मैच फिक्सिंग के मामले में दो क्रिकेटर सस्पेंड

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2020 शुरू होने में अब एक सप्‍ताह भी नहीं बचा है। इसबीच यूएई में मैच फिक्सिंग के कारण दो क्रिकेटरों को सस्पेंड कर दिया गया है। यूएई के दो खिलाड़ियों को एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधी कानून का उल्लंघन करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है।

Read Also  आईपीएल आक्शन -छत्तीसगढ़ क्रिकेट के हरप्रीत, अमनदीप, शुभम अग्रवाल, शशांक और शुभम सिंह भी  लिस्ट में, 20 लाख रखी गई है बेस प्राइज


बोर्ड ने बताया कि यह कार्रवाई आमिर हयात और अशफाक अहमद के खिलाफ की गई है। दोनों ही खिलाड़ियों को आरोपों का जवाब देने के लिए 2 हफ्ते का समय दिया गया है। आमिर हयात पाकिस्तान के लाहौर में जन्में खिलाड़ी हैं, लेकिन यूएई की ओर से क्रिकेट खेलते हैं। हयात ने अभी तक यूएई के लिए 9 वनडे मैच और 4 टी20 मैच खेले हैं, जबकि अशफाक भी पाकिस्तान से ही ताल्लुक रखते हैं।

अशफाक ने भी यूएई के लिए 16 वनडे और 12 टी20 मैच खेले हैं। अशफाक के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 5 अर्धशतक हैं। अशफाक और आमिर हयात पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे हैं। दोनों ही खिलाड़ियों को आईसीसी के एंटी करप्शन के 5 नियमों के उल्लंघन का आरोपी पाया गया है। जिसमें पैसा लेकर मैच के नतीजों को प्रभावित करने का भी आरोप है। इस मामले की जांच की गई तो दोनों ही खिलाड़ी अपने पैसे और गिफ्ट की जानकारी नहीं दे पाए। इसके बाद दोनों ही खिलाड़ियों को सस्पेंड कर दिया है और साथ ही उनसे जवाब भी मांगा गया है।

यूएई में खिलाड़ियों का मैच फिक्सिंग में दोषी पाया जाना कोई नई बात नहीं है। पिछले साल भी यूएई के तीन खिलाड़ियों को मैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया था और इस आरोप में उन्हें सस्पेंड कर दियागया था। इन खिलाड़ियों में मोहम्मद नवीद,  शैमान अनवर और कादर अहमद का नाम शामिल है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *